फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fisherman injured by crocodile attack, accident occurred while fishing

मगरमच्छ के हमले से मछुवारा जख्मी, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 28 Oct 2020 06:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Fisherman injured by crocodile attack, accident occurred while fishing
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
सकरन (सीतापुर) में बकवा माइनर में मछली पकड़ रहे एक मछुवारे पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पंहुचे ग्रामीण वहां का नजारा देख भौंचक्के रह गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बंधक बना लिया। तब मछुवारे की जान बच पाई। जख्मी मछुवारे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मगरमच्छ वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। शारदा सहायक नहर से निकली बकवा माइनर में मछलियां भी पानी के साथ आ जाती हैं। आसपास गांवो के लोग इसमें मछलियां पकडते रहते हैं।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के भिठमनी गांव निवासी  मछुवारा रामचन्द्र (35) पुत्र रामभरोसे बुधवार दोपहर अपने साथियों के साथ बकवा माइनर में मछली पकड रहा था। इसी दौरान माइनर से एक  मगरमच्छ ने अचानक रामचंद्र पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने  रामचन्द्र का हाथ अपने मुंह में रख लिया। रामचन्द्र के चीखने चिल्लाने पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने मगरमच्छ के चंगुल से किसी तरह रामचन्द्र को बचाते हुए बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जिंदा पकड लिया। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारी के पंहुचने पर मगरमच्छ उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने घायल रामचन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसवां में भर्ती कराया है। वन दरोगा छत्रपति सिंह चौहान ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ बच्चा है। पानी के साथ वह माइनर में पंहुच गया होगा। उसे चहलारी घाट पर सरयू नदी में छोड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed