फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first woman Pink Bus was launched on Women's Day In lucknow

निर्भया फंड से खरीदी गई पिंक बस, दिल्ली हुई रवाना

Sat, 09 Mar 2019 03:56 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Mar 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
first woman Pink Bus was launched on Women's Day In lucknow
पिंक बस - फोटो : amar ujala

निर्भया फंड से खरीदी गई राजधानी की पहली महिला पिंक बस का शुभारंभ महिला दिवस पर हुआ। यह बस आलमबाग बस टर्मिनल से दिल्ली के लिए शाम 7.30 बजे रवाना हुई। इसमें छह यात्रियों ने सफर किया।

विज्ञापन


दरअसल, महिलाओं को समर्पित 25 नई महिला पिंक बसों में से 17 बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। इसमें लखनऊ से दिल्ली के लिए पहली बस भी रवाना हुई। आलमबाग बस टर्मिनल से दिल्ली के लिए रवाना हुई बस में महिला परिचालक कमलेश देवी के साथ पुरुष कंडक्टर धर्मेंद्र श्रीवास्तव भी रहे। 
विज्ञापन


बस आगरा एक्सप्रेस वे से दिल्ली गई। लखनऊ से दिल्ली की यात्रा के लिए ऑनलाइन सीटों की बुकिंग करने पर यात्रियों को 939 रुपये किराया देना होगा। काउंटर के अतिरिक्त परिवहन निगम वेबसाइट से भी टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस प्रतिदिन शाम 7.30 बजे आलमबाग से रवाना होकर सुबह चार बजे आनन्दविहार बस टर्मिनल पहुंच जाएगी। दूसरी ओर आनंदविहार से रोजाना शाम 7.30 बजे रवाना होकर सुबह चार बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। 


क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि 17 पिंक बसें लखनऊ को मिली हैं, जो दिल्ली के अतिरिक्त आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, देहरादून, हल्द्वानी के लिए चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed