66 साल बाद यहां मनेगी असली दिवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के कल्लनखेड़ा और मोहनलालगंज के भोलाखेड़ा के लोग असली दिवाली तो इसी साल मनाएंगे।
आजादी के बाद पहली बार इस गांव में बिजली जो आई है। दिवाली की पूर्व संध्या पर जब इन गांवों में बिजली चालू हुई तो बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े तक सभी गदगद हो उठे।
यानी दिवाली पर ये गांव रोशन हुए तो बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक गदगद हो गए। इन गांवों का सांसद निधि से विद्युतीकरण हुआ है।
सांसद सुशीला सरोज ने जैसे ही बिजली चालू की गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर सांसद सरोज ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार पिछड़े क्षेत्रों में अधिक से अधिक काम कराना चाहती है।
उन्होंने कहा कि यह वैज्ञानिक युग है और कंप्यूटर का जमाना है। इसीलिए सरकार ने यह तोहफा दिया। भोलाखेड़ा के रामदास (70),इंटर की छात्रा ममता,उर्मिला,वंदना ने खुशी जताई है।
छात्राओं ने कहा कि अब उनको बिजली की रोशनी में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। वहीं गंगाखेड़ा और रानीखेड़ में पिछले हफ्ते बिजली तो जल गई पर ग्रामीणों को अब तक एक भी कनेक्शन नसीब नहीं हुए हैं।
जबकि गांव में शिविर लगाकर कनेक्शन देने का आश्वासन दिया गया था।