फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First test of equations today on eight seats of Western UP

Lok Sabha Elections : पश्चिम यूपी की आठ सीटों पर समीकरणों की पहली परीक्षा आज, प्रत्याशियों की बढ़ी धुकधुकी

Fri, 19 Apr 2024 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित मुद्गल, लखनऊ
अमित मुद्गल, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
सार
इन सीटों के समीकरण पाइथागोरस के समीकरण से भी ज्यादा उलझे हैं । दलों ने इसे अपने-अपने तरीके से साधा है।
loader
First test of equations today on eight seats of Western UP
सत्ता संग्राम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सियासी दलों की परीक्षा है। इन सीटों के समीकरण पाइथागोरस के समीकरण से भी ज्यादा उलझे हैं । दलों ने इसे अपने-अपने तरीके से साधा है। प्रत्याशी समीकरणों को हल कर 'इति सिद्धम' लिख चुके हैं। पर, कितना सिद्ध हुआ, आज के परीक्षक यानी मतदाता अपनी कसौटी पर परखेंगे और नंबर देंगे। 2019 के पेपर में यहां के परीक्षकों ने कैराना, पीलीभीत और मुजफ्फरनगर में भाजपा को पास किया था, तो नगीना, बिजनौर, सहारनपुर में बसपा को। सपा रामपुर और मुरादाबाद के ही समीकरण साध पाई थी। हालांकि, रामपुर के परीक्षकों ने उपचुनाव में साइकिल को पंक्चर कर दिया था। पहले चरण का विश्लेषण...



सहारनपुर : रोमांचक मुकाबले के आसार
सहारनपुर सीट को बसपा से छीनने के लिए भाजपा और सपा ने पूरी ताकत लगाई है। भगवा खेमे ने राघव लखनपाल पर भरोसा जताते हुए फिर से मैदान में उतारा है, तो बसपा ने नए उम्मीदवार माजिद अली पर दांव लगाया है। 

  • उधर, कांग्रेस ने अपने धुरंधर इमरान मसूद को टिकट देकर सहारनपुर के चुनाव को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया है। 

मुजफ्फरनगर : त्रिकोणीय संघर्ष की संभावना
मुजफ्फरनगर में भाजपा डॉ. संजीव बालियान के जरिये हैट्रिक लगाना चाहती है, तो सामने सपा से पुराने दिग्गज हरेंद्र मलिक ने मजबूती से ताल ठोकी है। तीसरी बार मैदान में उतरे हरेंद्र इस बार जीत का स्वाद चखने को एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। 

  • उधर, बसपा ने तीसरा कोण बनाते हुए दारा सिंह प्रजापति को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।

कैराना : सीट बचाने और उलटफेर के लिए झोंकी ताकत
कैराना का चुनाव सुर्खियों में है। यहां भाजपा के प्रदीप चौधरी ने अपनी सीट बचाने के लिए चुनावी रण में पूरी ताकत लगा दी है, तो वहीं नए समीकरण के साथ साइकिल पर सवार होकर आईं इकरा हसन उलटफेर करने को बेताब हैं। 

  • बसपा ने कारोबारी श्रीपाल राणा को मैदान में उतारकर शह-मात के खेल में रोमांच पैदा कर दिया।

बिजनौर : जातीय समीकरण सुलझाने की चुनौती
बिजनौर में जहां रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान भाजपा के साथ हुए गठबंधन का पूरा लाभ लेने की जुगत में हैं तो वहीं सपा ने दीपक सैनी को उतारकर इस खेमे में हलचल मचा दी है। 

  • उधर, बसपा से उतरे बिजेंद्र सिंह ने इस मुकाबले को नई दिशा दे दी है। 

नगीना : चतुष्कोणीय घमासान
नगीना का रण इस समय रिकाॅर्ड बनाने को आतुर है। यहां जो भी चुना जाएगा, रिकाॅर्ड ही बनाएगा क्योंकि यहां कोई भी दल दोबारा चुनाव नहीं जीता है। 

  • भाजपा के ओमकुमार, सपा के मनोज कुमार, बसपा के सुरेंद्र पाल के अलावा आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने इस सीट को हॉट बना दिया है। यहां भी तगड़ा मुकाबला है।

मुरादाबाद : राह में कांटे हैं बहुत
मुरादाबाद सीट भी सुर्खियों में है। यहां से भाजपा ने पुराने दिग्गज सर्वेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, तो सपा ने यहां रुचि वीरा को टिकट दिया है। घमासान के बाद हुए इस बदलाव के बाद इस चुनाव पर सभी की नजर है। उधर, बसपा ने इरफान सैफी को उतारकर सपा-कांग्रेस गठबंधन की राह में कांटे बिछा दिए हैं।

  • पिछले साल यहां सपा जीती थी, पर पार्टी ने सांसद डाॅ. एसटी हसन का टिकट इस बार काट दिया।

रामपुर : ध्रुवीकरण पर दारोमदार
रामपुर बेहद हॉट सीट है। यहां भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम लोधी, सपा के मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी व बसपा के जीशान खां चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। आजम खां के गढ़ रामपुर पर सबकी निगाहें है। यहां मुख्य दलों के प्रत्याशियों के सामने भी मुश्किलें हैं। 

  • दरअसल, यहां पूरा जोर ध्रुवीकरण पर है। ध्रुवीकरण हुआ तो सपा व भाजपा को सीधा लाभ मिलेगा, नहीं हुआ तो भाजपा, बसपा व सपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बनेंगे।

पीलीभीत : मुस्लिम तय करेंगे नतीजे
पीलीभीत में इस बार भाजपा से जितिन प्रसाद चुनावी रण में हैं। यहां से वरुण गांधी का टिकट काटा गया है। सपा नेे भगवत सरन गंगवार और बसपा ने अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां मुकाबला इस बार कड़ा है। 

  • भाजपा के सामने इस सीट को बचाने की चुनौती है, तो सपा और बसपा ने यह सीट कब्जाने को पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed