फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First phase nominations completed, 51,842 filled papers for 7678 seats, voting to be held in 37 districts

निकाय चुनाव : पहले चरण के नामांकन पूरे, 7678 सीटों के लिए 51,842 ने भरे पर्चे, 37 जिलों  में होना है मतदान

Tue, 18 Apr 2023 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 Apr 2023 01:20 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के नामांकन पत्र भरने का 17 अप्रैल को अंतिम दिन था। इस दिन बड़ी संख्या में पर्चे भरे गए। 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आखिरी दिन 93 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए, जबकि पार्षद पद पर 4,092 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे।

विज्ञापन
First phase nominations completed, 51,842 filled papers for 7678 seats, voting to be held in 37 districts
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में पहले चरण के नामांकन पत्र दाखिल करने का काम सोमवार को समाप्त हो गया। इस चरण में 37 जिलों के 390 निकायों में होने जा रहे चुनाव में 7,678 सीटों के लिए 51,842 (वाराणसी और गोरखपुर को छोड़कर) उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के नामांकन पत्र भरने का 17 अप्रैल को अंतिम दिन था। इस दिन बड़ी संख्या में पर्चे भरे गए। 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आखिरी दिन 93 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए, जबकि पार्षद पद पर 4,092 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 1039 और सदस्य पद के लिए 8,470 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इसी तरह से नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 2,358 और सदस्य के लिए 10,312 पर्चे दाखिल किए गए। सबसे ज्यादा उम्मीदवार प्रयागराज से 22 प्रत्याशी महापौर पद के लिए मैदान में उतरे हैं। वाराणसी और गोरखपुर की सूचना देर रात तक संकलित हो रही थी।
विज्ञापन


पहले चरण में कुल नामांकन
पद नामांकन

महापौर : 118
पार्षद : 5,658
नगर पालिका अध्यक्ष : 1,392
नगर पालिका सदस्य : 12,742
नगर पंचायत अध्यक्ष : 3,426
नगर पंचायत सदस्य : 16,242
 

इस चरण में 2.40 करोड़ मतदाता
प्रथम चरण के 37 जिलों में कुल 2.40 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए कुल 7,362 मतदान केंद्रों पर 23,617 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
 

पहले चरण में इन जिलों में चुनाव
लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे चरण के नामांकन शुरू, 22 पर्चे भरे
दूसरे चरण के नौ मंडलों के 38 जिलों में चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्र भरने शुरू हो गए। पहले दिन 22 नामांकन दाखिल किए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कानपुर नगर निगम के पार्षद पद के लिए दो, नगर पालिका परिषद कानपुर देहात के अध्यक्ष व सदस्य के पद के लिए एक-एक, सदस्य नगर पालिका परिषद बुलंदशहर के पद के लिए तीन और हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, बस्ती व बलिया के सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत अलीगढ़ व अयोध्या के अध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन मिला है। सदस्य नगर पंचायत अलीगढ़ के पद के लिए 04, हमीरपुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, बलिया व भदोही के सदस्य के पदों के लिए एक-एक नामांकन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed