फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first panchatantra van of uttar pradesh will be developed in raj bhavan

राजभवन में विकसित होगा यूपी का पहला पंचतंत्र वन, ये होंगी खासियतें

Tue, 08 Dec 2020 05:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
first panchatantra van of uttar pradesh will be developed in raj bhavan
राजभवन में कुछ इसी तरह विकसित होगा पंचतंत्र वन - फोटो : अमर उजाला

पंचतंत्र की प्रेरक कहानियां। जंगल जैसा अहसास। कहानियां कहते वन्यजीवों के 3डी मॉडल। कुछ ऐसे ही पंचतंत्र वन की स्थापना राजभवन में होने जा रही है। यह प्रदेश का ऐसा पहला वन होगा जहां पंचतंत्र की प्रेरक कहानियों को बच्चे सैर के दौरान जान सकेंगे।

विज्ञापन


पंचतंत्र वन को लेकर वन विभाग जल्द ही काम शुरू करेगा। वन लगभग तीन एकड़ में बनेगा और इसमें लगभग आठ कहानियाें को दर्शाया जाएगा। लगभग एक करोड़ से अधिक की लागत से तैयार होने वाले इस वन में कहानियों को दर्शाने के लिए छोेटे-बड़े आकार के लगभग 800 वन्यजीवों, परिंदों, जलीय जंतु आदि के मॉडल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएफओ अवध डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों राजभवन में पंचतंत्र वन स्थापना को लेकर प्रोजेक्ट की प्रस्तुति और तैयारी बैठक हो चुकी है। कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम की देखरेख में यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। वन में वन्यजीवों के चित्रीकरण, कहानियों से संबंधित डिजाइन लेआउट प्लान का प्रजेंटेशन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए लगाए जाएंगे झूले

वन में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाएंगे। गांव में पुराने जमाने में दिखने वाली रहट की भी स्थापना की जाएगी। विभिन्न आकार को दिखाने वाले खास शीशों की रेंज भी लगेगी ताकि बच्चे सैर के दौरान हंसते खेलते पंचतंत्र की कहानियों से रूबरू हों।

ऐसे परिंदों और वन्यजीवों के कृत्रिम 3डी मॉडल लगाए जाने हैं, जो अमूमन लोगों को दिखाई नहीं पड़ते। हिरण, लॉयन, टाइगर आदि वन्यजीव फैमिली के 3डी मॉडल से इसे गुलजार किया जाएगा। प्रोजेक्ट 2021 की गर्मियों तक पूरा होने के आसार हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed