फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First NRI day in UP.

पहला ‘प्रवासी दिवस’ आज से, सीएम करेंगे उद्घाटन

Mon, 04 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
First NRI day in UP.

राज्य सरकार की ओर से सोमवार से आगरा में शुरू होने वाले दो दिवसीय शुरू ‘उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस’ का उद्घाटन 4 जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री उन अप्रवासी भारतीयों को ‘अप्रवासी भारत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित करेंगे, जिनका यूपी से संबंध रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडिंयन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) भी कार्यक्रम की सहभागी संस्था है।
विज्ञापन


उप्र एनआरआई विभाग के प्रमुख सचिव संजीव सरन ने बताया कि कार्यक्रम में अनिवासी भारतीयों से संवाद सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के कई मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य यूपी मूल के अप्रवासी भारतीयों से राज्य सरकार के संपर्क व संबंध को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यूपी मूल के उन अप्रवासी भारतीयों को ‘उत्तर प्रदेश अप्रवासी भारतीय रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के क्षेत्र या व्यवसाय में प्रशंसनीय योगदान दिया हैं।

ये होंगे कार्यक्रम

First NRI day in UP.

प्रमुख सचिव ने बताया कि पहले दिन संस्कृति एवं उत्सव को समर्पित होगा। दूसरे दिन सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श के लिए विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा, जिनमें अनिवासी भारतीयों से संवाद, उप्र में निवेश की संभावनाएं, राज्य का विकास एजेंडा, कला, संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं गिरमिटिया लोगों पर चर्चा होगी।

6 जनवरी को अनिवासी भारतीयों को ताजमहल, आगरा व मथुरा के आस-पास स्थित ऐतिहासिक स्थलों को भी घुमाया जायेगा। प्रमुख सचिव ने बताया कि कार्यक्रम में कई बड़े उद्योगपति, वेन्चर कैपिटलिस्ट व फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवासी दिवस में शिरकत करने के लिए यूपी मूल के करीब दो सौ अप्रवासी भारतीयों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके अलावा उद्योग व उद्यम क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों केभी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में अनिवासी भारतीयों के हितों एवं कल्याण व उनके संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से उठाये जा रहे कदमों केबारे में जानकारी दी जायेगी और उनको सरकार अपने विकास एजेंडा के बारे में भी बताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed