फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first Cyber Forensic Lab of uttar pradesh will come into existence in April

अप्रैल तक अस्तित्व में आ जाएगी प्रदेश की पहली साइबर फारेंसिक लैब, यूपी 100 में होगी स्थापित

Sun, 03 Feb 2019 02:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
first Cyber Forensic Lab of uttar pradesh will come into existence in April
साइबर फोरेंसिक लैब - फोटो : social media

निर्भया फंड से प्रदेश में बन रहे साइबर फोरेंसिक लैब अप्रैल तक अस्तित्व में आ जाएगा। यूपी 100 में बनने जा रही इस लैब की निगरानी और नोडल अधिकार एसटीएफ का होगा। लैब में लगने वाले उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

विज्ञापन

    
महिला व बच्चों के प्रति होने वाले साइबर अपराध की रोकथाम के लिए निर्भया फंड के तहत इसकी स्थापना की जा रही है। लैब के उपकरणों की खरीद के लिए बनी क्रय समिति के सदस्य एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि इस माह के दूसरे सप्ताह तक खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद लैब के अस्तित्व में आने में एक से डेढ़ माह का समय लगेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अप्रैल माह तक लैब में काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। जिसमें महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध में किस तरह सुबूत इकट्ठा किया जाए, न्यायालय में किस तरह प्रस्तुत किया जाए, के बारे में बताया जाएगा। अभिषेक ने बताया कि लैब को यूपी एसटीएफ  तकनीकी मदद मुहैया कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब में प्रदेश के सभी जिलों के पुलिसकर्मियों को महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले साइबर क्राइम से निपटने व उन्हें अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों की पहचान किस तरह की जाए इसके बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायिक अधिकारियों को भी प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा जो साइबर अपराध से संबंधित मामलों में साक्ष्यों के संकलन और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed