{"_id":"6872c188b1c94e3df007014e","slug":"firing-was-done-on-a-young-man-due-to-enmity-his-life-was-saved-lucknow-news-c-13-lko1070-1289151-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बची जान
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में शुक्रवार देर रात मौलवीगंज के चिकमंडी निवासी मो. रहमान पर रंजिश के चलते चार लोगों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। शनिवार सुबह उन्होंने चौक थाने में शिकायत की। पुलिस ने खुद को सपा नेता बताने वाले युवक व तीन अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
मो. रहमान के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 1:45 बजे वह नदीम और मन्नू के साथ नक्खास की ओर जा रहे थे। तिराहे के पास पहुंचते ही वहां पहले से घात लगाए बैठे मौलवीगंज के फैज खान, उसके दोस्त तालिब, इरफान और खुद का सपा नेता बताने वाले हकीम ने उन्हें रोक लिया। आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर फैज, तालिब और इरफान ने असलहे से रहमान पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। हालांकि एक भी गोली रहमान को नहीं लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से वहां अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए रहमान व उनके दोस्त भागने लगे तो दबंगों ने उन्हें दौड़ा लिया। वहीं हकीम उन्हें हत्या की धमकी देने लगा। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची चौके पुलिस को घटनास्थल से खोखे मिले हैं।
तीन दिन पहले हुए विवाद के कारण किया हमला
इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक फैज, तालिब, इरफान और हकीम पर केस दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रहमान का तीन दिन पहले आरोपी पक्ष से अमीनाबाद में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तभी से आरोपी पक्ष रंजिश रखे था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।