फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing on officers of L and t in ambedkarnagar

अंबेडकरनगर में एलएंडटी के तीन अफसरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर घायल

Sun, 20 Aug 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Sun, 20 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
firing on officers of L and t in ambedkarnagar
घटनास्‍थल पर बरामद खोखे व पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

एनटीपीसी विस्तारीकरण कार्य कर रही संस्था एलएंडटी के तीन अधिकारियों पर बदमाशों ने शनिवार सुबह अवसानपुर के निकट ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के वक्त तीनों अधिकारी गेस्ट हाउस से निकलकर एक चार पहिया वाहन से कार्यस्थल पर जा रहे थे। तीनों अधिकारी फायरिंग में घायल हो गए। उन्हें लेकर चालक सीधे फैजाबाद जिला अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन


उधर घटना से दहशत में आए संस्था के कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम व एसपी ने एनटीपीसी क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिया लेकिन कर्मचारियों ने काम शुरू नहीं किया। पुलिस ने एचआर प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। एसपी के मुताबिक तहरीर में घटना के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया लेकिन ठेकेदारी से जुड़ा मामला मानकर छानबीन की जा रही है। संदेह के दायरे में आए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनटीपीसी विस्तारीकरण में एलएंडटी बड़े स्तर पर कार्य करा रही है। कर्मचारियों के आवास के साथ ही बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए संस्था ने इब्राहिमपुर क्षेत्र के अवसानपुर गांव में अस्थायी निर्माण कराया है। इसी परिसर से संस्था के स्थानीय प्रोजेक्ट हेड सुरेश बाबू निवासी तमिलनाडु, क्वालिटी हेड रामाकृष्णन निवासी तमिलनाडु तथा ट्रेनर नीलेश राठौर निवासी मुम्बई शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे चार पहिया वाहन से कार्यस्थल के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 300 मीटर की दूर टांडा-फैजाबाद मार्ग पर पहले से खड़े चार-पांच बदमाशों ने वाहन पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कई गोलियां दागीं। तीन अधिकारी घायल हो गए। चालक फिरोज ने हालात को देख वाहन को फैजाबाद की तरफ मोड़ा और तेजी से भाग निकला। फैजाबाद पहुंच कर तीनों अधिकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर बदमाश दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed