{"_id":"67af9d8302a04830e50f912c","slug":"firing-on-businessman-and-his-friend-over-overtake-dispute-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1078071-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ओवरटेक के विवाद में कारोबारी व उसके दोस्त पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ओवरटेक के विवाद में कारोबारी व उसके दोस्त पर फायरिंग
Sat, 15 Feb 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
ओवरटेक के विवाद में कारोबारी व उसके दोस्त पर फायरिंग
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में शब-ए-बरात के मौके पर बृहस्पतिवार देर रात कब्रिस्तान से लौट रहे कारोबारी सलमान व उनके साथी शानू पर दो भाइयों ने गाड़ी ओवरटेक के विवाद में गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी सैय्यद मोनिस को गिरफ्तार कर पिस्तौल बरामद की है। उसके भाई युसूफ की तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपी दोनों भाई कोलंबिया स्कूल के मालिक सैय्यद मोहसिन के बेटे हैं।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, बालागंज कैंपवेल रोड निवासी इंटीरियर कारोबारी सलमान ने बताया कि रास्ते में बाइक व स्कूटी सवार कुछ युवक उनकी कार के आगे चल रहे थे। हॉर्न बजाने पर भी रास्ता नहीं दिया। उन्होंने सराय माली खां के पास कार रोककर विरोध जताया। आरोप है कि स्कूटी सवार हाता सितारा बेगम निवासी मोनिस व युसूफ ने पिस्तौल से सलमान व उनके साथी पर गोली चला दी। मौके से पुलिस को दो खोखे मिले हैं। पीड़ित ने देर रात हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि सलमान पर भी पहले से हत्या की कोशिश का एक केस दर्ज है।