{"_id":"5cfde2e3bdec22078f24e885","slug":"firing-on-bhajyumo-jila-mantri-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो के जिला मंत्री पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो के जिला मंत्री पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध
Mon, 10 Jun 2019 10:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज में रविवार को देर रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने भाजयुमो के जिला मंत्री अभिषेक तिवारी पर फायरिंग कर दी। अभिषेक का कहना है कि उन्हें निशाना बनाते हुए बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक, मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके से कोई खोखा नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, डिप्टीगंज निलमथा निवासी अभिषेक तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री है। अभिषेक के मुताबिक, वह रविवार रात अपने दोस्त मोहद्दीनपुर निवासी राहुल रावत के घर गए थे। उनके साथ रजनीश और रवि भी थे।
विज्ञापन
देर रात लौटते वक्त खुजौली उद्घवतखेड़ा के मोड़ पर कस्तूरबागांधी विद्यालय के पास गाड़ी रोकी। वह गाड़ी से उतरे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही राहुल ने अभिषेक को कार के अंदर खींच लिया।
विज्ञापन
इस बीच बाइक सवार फायरिंग करते ही मौके से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, भाजयुमो नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विद्यालय के सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग की आवाज से इनकार किया है।