फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire went out of control due to firecrackers, explosions shook the area

Lucknow News: पटाखों से बेकाबू हुई आग, धमाकों से दहला इलाका

Wed, 06 Mar 2024 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire went out of control due to firecrackers, explosions shook the area
लखनऊ। काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात मुशीर के घर में लगी आग और सिलिंडरों में धमाकों की घटना इतना भयानक थी कि कमरे की छत व दीवारें ढह गईं। धमाकों की आवाज दूर तक लोगों को सुनाई पड़ी। गांव के लोग घरों से निकले तो मुशीर का घर लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार मुशीर पटाखा बेचने का काम करते थे। उनके घर में पटाखे रखे थे। कमरे में लगी आग कुछ ही देर में पटाखों तक पहुंच गई और फिर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पटाखों में विस्फोट के साथ ही कमरे में रखे दो सिलिंडर भी तेज धमाकों के साथ फट गए। धमाके इतनी तेज थे कि दूर तक लोगों को आवाज सुनाई पड़ी। रात के वक्त घर में सो रहे लोग धमाकों से दहल गए। कुछ ही देर में मुशीर के घर के बाहर भीड़ जुट गई। मुशीर के मकान का काफी हिस्सा ढह चुका था। छत व दीवार धराशायी हो चुकी थीं। लपटों से घिरे घर में फंसे लोगों की चीखपुकार सुन ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। इस बीच काकोरी पुलिस और चौक फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी भी पहुंच गई।
विज्ञापन


सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडरों के परखचे उड़ गए थे और उसके टुकड़े कई जगह बिखरे थे। ऐसी आशंका है कि आग या तो शार्ट-सर्किट के चलते लगी थी या गैस सिलिंडर में लीकेज से हादसा हुआ। हादसे की असल वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुुशीर के घर में हुए हादसे के वक्त परिवार के आठ लोग अनम, इंशा, लकब, मुशीर, हुस्ना बानो, राइया, हुमा और हिबा एक ही कमरे में मौजूद थे। अजमत दूसरे कमरे में थे। धमाके की आवाज सुन वह कमरे में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पहुंचे तो वह भी झुलस गए।

मुशीर के भाई व कुछ अन्य लोग फौरन ही अपनी जान बचाकर घर के बाहर भागे। घर के बाहर बेबस खड़े ये लोग परिजनों को बचाने के लिए चीखते रहे पर तेज लपटों और धमाके के डर के चलते कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ देर बाद जब धमाके की दहशत कम हुई तब ग्रामीण घर के अंदर दाखिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed