{"_id":"22ba77d4040355134165b5d9fe3218a0","slug":"fire-on-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने लखनऊ में सीओ पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने लखनऊ में सीओ पर जानलेवा हमला
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरगंज के हुसैनाबाद इलाके में एक उपद्रवी ने शनिवार देर शाम दबिश देने निकले सीओ चौक पर फायर करके सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
इलाके में जबरदस्त नाकाबंदी को धता बता संकरी गलियों से भागकर अंडरग्राउंड हो गया। इसके बाद पुलिस ने कई घरों में छापा मारी की।
सीओ चौक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि फोटो व वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर चिह्नित उपद्रवियों को पकड़ने के लिए वह शनिवार देर शाम पुलिस टीम लेकर कासिम अली की पुलिया की तरफ जा रहे थे।
हुसैनाबाद व मुफ्तीगंज इलाके में दबिश की तैयारी थी। रास्ते में कासिम अली की पुलिया के पास एक उपद्रवी ने उन पर फायर किया और संकरी गलियों से भाग निकला।
पथराव की आशंका के चलते पुलिस व अर्द्धसैनिक बल हेलमेट, बुलेट प्रूफ जैकेट व बॉडी प्रोटेक्टर धारण करके गलियों में घुसे। कई घरों में छापामारी की गई।
कुछ घरों में महिलाओं व बुजुर्गों ने विरोध जताया। इस बीच शरारती तत्व आसपास के घरों की छत के रास्ते भाग निकले। सीओ ने बताया कि चिह्नित उपद्रवी के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस पर एसिड फेंका
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि हुसैनाबाद व मुफ्तीगंज इलाके में उपद्रव के दौरान दूसरे पक्ष व पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई।
उपद्रवियों की तलाश में छापा मारने निकली पुलिस टीम पर शरारती तत्वों के घरों की महिलाओं ने शौचालय साफ करने के लिए रखे एसिड से भरी बोतलें फेंकी। किसी तरह बचाव करते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इलाके के विभिन्न घरों की तलाशी ली।
विज्ञापन