{"_id":"6786ca246648281c2500be3e","slug":"fire-in-the-house-due-to-short-circuit-burnt-goods-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1035837-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, जला सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, जला सामान
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के प्यारेपुर गांव में मंगलवार शाम छह बजे ई रिक्शा चालक तौफीक के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर घर का सामान जल गया।
तौफीक पत्नी सफिया व दो बच्चों के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम छह बजे तौफीक ई रिक्शा चलाने गए थे। पत्नी मकान के पिछले हिस्से में खाना बना रही थी और बच्चे खेल रहे थे। इस बीच मकान के अगले हिस्से में बने कमरे में आग लग गई। यह देख साफिया शोर मचाते हुए बाहर निकल गईं। आसपास के लोगों ने दो घंटे में आग बुझाई। हालांकि, तब तक इन्वर्टर, टीवी, सोफा, अलमारी, कपड़े व 20 हजार रुपये जल चुके थे। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पीड़ित को तीन कंबल दिए। तौफीक ने बताया कि ई रिक्शा लोन पर लिया है। इसकी किस्त के रखे रुपये जल गए।