फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in queen marry hospital in Lucknow.

लखनऊ में होने से बचा भुवनेश्वर जैसा हादसा, शॉर्टसर्किट से अस्पताल में लगी आग

Thu, 20 Oct 2016 01:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
 fire in queen marry hospital in Lucknow.
क्वीन मेरी हॉस्पिटल में आग - फोटो : amar ujala

अस्पताल किस कदर असुरक्षित हैं इसका नमूना भुवनेश्वर से लेकर लखनऊ तक देखने को मिला। सोमवार सुबह करीब 10: 30 बजे क्वीन मेरी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर एसी में शॉ‌र्ट सर्किट के चलते ओटी में आग लग गई।

विज्ञापन


इस दौरान रेस्ट रूम में पांच मरीज मौजूद थे और दस मरीजों को ओटी में ले जाने की तैयारी चल रही थी। तीमारदारों ने ओटी में उठता धुआं देख इसकी जानकारी गार्ड को दी। इसके बाद आनन-फानन में किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे के चलते कई घंटे ऑपरेशन ठप रहे।
विज्ञापन


बाराबंकी के विनय कुमार ने बताया कि पत्नी शिल्पा को यूट्रस में समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को सुबह सर्जरी होनी थी। वह रेस्ट रूम में इंतजार कर रही थी तभी अचानक ओटी में लगी एसी में शार्टसर्किट हुआ और देखते ही देखते आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो हो सकता था बड़ा हादसा

 fire in queen marry hospital in Lucknow.
विनय कुमार व चिंता देवी - फोटो : amar ujala

ओटी के बाहर मौजूद विनय समेत अन्य लोगों ने गार्ड को सूचना दी तब जाकर आग पर काबू पाया गया। बिहार निवासी कृष्णावती की भी सर्जरी होनी थी।

उनकी जेठानी चिंतादेवी ने बताया कि सजगता न दिखाई गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाराबंकी की गीतादेवी (40) की भी सर्जरी होनी थी। वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता दास ने बताया कि हादसे के बाद इंजीनियर को बुलाकर मरम्मत कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed