{"_id":"62eed21dd07ac950607a6a30","slug":"fire-in-hotel-cylinder-blast-gw-reporters-news-lko643028120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गैस लीकेज से ढाबे में लगी आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गैस लीकेज से ढाबे में लगी आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप
Sun, 07 Aug 2022 02:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:46 PM IST
सार
लखनऊ के विकासनगर के ढ़ाबे में आग लग जाने से वहां रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
सिटी ढ़ाबा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के विकासनगर के कुर्सी रोड पर स्थित सिटी ढाबे में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में स्थित संगम ढाबे को भी चपेट में लिया। ढाबे में मौजूद सिलेंडर फटने लगे। धमाका होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर डेढ़ घंटे में काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सिटी ढाबा में खाना बनाया जा रहा था। ढाबे में ग्राहकों की ठीकठाक संख्या भी थी। इस दौरान गैस लीकेज से किचन में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने ढाबे को चपेट में लिया। ढाबे में मौजूद लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया। कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाने की नाकाम कोशिश की। उधर आग ने बगल में संगम ढाबे को भी चपेट में ले लिया। सूचना पुलिस व दमकल को दी गई। इस दौरान आग से ढाबे में रखे सिलेंडर फटने लगे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विकासनगर अजय कुमार सिंह व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल ने तीन गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आग की चपेट में आने से दोनों ढाबों में रखा फर्नीचर, गद्दे, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने सब स्टेशन पर फोन कर बिजली की सप्लाई बंद कराई। इस दौरान बिजली के तार जलने से ढाबे के आसपास की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
शॉर्ट-सर्किट से बैंक में लगी आग
नाका इलाके में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस व दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक नाका बृजेश द्विवेदी के मुताबिक, ऐशबाग रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सुबह इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियों ने काबू पाया। (संवाद)