{"_id":"5ccb5092bdec2207703160cf","slug":"fire-in-cycle-godown-in-aminabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनाबाद के रिहायशी इलाके में बने साइकिल गोदाम में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनाबाद के रिहायशी इलाके में बने साइकिल गोदाम में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी
Fri, 03 May 2019 01:48 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Fri, 03 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
गाोदाम में अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनाबाद के रिहायशी इलाके लाटूश रोड में बने साइकिल गोदाम में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों को आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे लग गए। दोबारा आग भड़कने की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक, गोदाम दो तलों में बना था। जिसमें रखा करीब पांच लाख का सामान राख हो गया। पुलिस को आशंका है कि हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के मुताबिक, लाटूश रोड पर सुमित अग्र्रवाल का साइकिल की दुकान है।
बहरुनी खंदक मोहल्ले में स्थित दो-मंजिला इमारत की बेसमेंट और भूतल पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। बृहस्पतिवार तड़के गोदाम से धुआं व लपटें निकलती देख अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम के साथ ही सुमित को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गोदाम में साइकिल की गद्दी, फोम व गत्तों व केमिकल के चलते आग भड़का गई। देखते-देखते पूरे मोहल्ले में धुएं का गुबार छा गया। आसपास के लोगों को जहरीले धुएं के कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।
दुकानदार कर्मचारियाें की मदद से जले सामान को हटाने में जुट गए। करीब 6.30 बजे अचानक बेसमेंट में दोबारा आग भड़क गई। लोगों ने पानी फेंक कर बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने घंटाभर बाद आग पर काबू पाया।
गोदाम में नहीं थे फायर फाइटिंग सिस्टम
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, गोदाम में न तो फायर फाइटिंग के सामान थे न ही धुआं निकलने का कोई रास्ता। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने की जांच की जाएगी। दुकानदार के साथ ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घर में भर गया था धुआं
गोदाम के सामने रहने वाली बुजुर्ग फरीदाबानो के मुताबिक, आग रात में करीब तीन बजे लगी थी। वह सांस की मरीज हैं। धुआं भरते ही उनको खांसी आने लगी। इस पर परिवारीजन उन्हें खुले में ले गए। फरीदा के मुताबिक, इसके बाद उनको नींद नहीं आई। स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो परिवारीजन अस्पताल ले गए।
13 घंटे बंद रही आपूर्ति
गोदाम में आग लगने के बाद इलाके की बिजली काट दी गई। दोपहर करीब चार बजे बिजली विभाग ने आपूर्ति दोबारा शुरू की। हादसे के बाद विभागीय कर्मचारियों ने आसपास के इलाके के झुलसे तारों को बदलकर आपूर्ति शुरू करवाई।