{"_id":"62cf67943ddaf02dd01c3e29","slug":"fire-in-car-of-a-businessman-going-back-after-shopping-from-lulu-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लुलु मॉल से खरीददारी कर वापस जा रहे व्यापारी की कार में लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लुलु मॉल से खरीददारी कर वापस जा रहे व्यापारी की कार में लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान
Thu, 14 Jul 2022 06:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:59 AM IST
सार
आनन-फानन में कार खड़ी कर व्यापारी परिवार व चालक को लेकर उतर गए और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट मे ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
एसयूवी कार से उठती आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुलु मॉल से खरीददारी कर वापस जा रहे व्यापारी की एसयूवी कार मे शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट मे ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई। उधर कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान अंसल मे करीब एक किमी का लम्बा जाम लग गया।
विज्ञापन
गोण्डा जिले के करनैलगंज निवासी व्यापारी योगेश रस्तोगी (47) लखनऊ के वजीरगंज स्थित सुभाष मार्ग पर रहते हैं। योगेश बुधवार की शाम पत्नी अर्पिता रस्तोगी (45) व बेटे गर्वित (19) के साथ लुलु मॉल गए थे। रात करीब 11 बजे मॉल से निकलने पर चालक राजन ने एसयूवी कार गेट पर लगाई। योगेश पत्नी व बेटे के साथ कार पर बैठकर घर के लिए निकले। कुछ ही दूर चलने पर अर्पिता ने स्टेयरिंग के पास तार जलते देख पति को बताया। आनन-फानन कार खड़ी कर योगेश परिवार व चालक को लेकर उतर गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट मे ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अजय प्रताप सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। उधर अंसल मे एक किमी का लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने कार किनारे कराकर रोड खाली कराई। जिससे करीब आधा घण्टे बाद आवागमन सामान्य हुआ।