फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in building

आग में फंसा परिवार, दरवाजा तोड़कर बचाई जान

Sun, 10 Jan 2021 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
fire in building
लखनऊ। कैसरबाग के लाटूश रोड पर तीरथ लीला भवन स्थित लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के दफ्तर में शनिवार सुबह आग लग गई। दूसरे फ्लोर पर स्थित ऑफिस में हुए अग्निकांड में भीषण लपटें और धुआं उठने लगा जिससे तीसरे तल पर रह रहे केयरटेकर जयप्रकाश गुप्ता व उसके परिवार के छह सदस्य फंस गए। परिवार में शामिल चार बच्चों का धुएं के चलते दम घुटने लगा। चीख-पुकार सुनकर आई पुलिस व अग्निशमन की टीम ने सभी को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अग्निकांड सुबह पौने दस बजे के आसपास हुआ था। चार मंजिला इमारत के दूसरे तल पर लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के दफ्तर से लपटें व धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस और अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचते, लपटों ने विकराल रूप ले लिया। अग्निकांड के वक्त तीसरे फ्लोर पर रहने वाले बिल्डिंग के केयरटेकर जय प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी गीता, नातिन पूजा व पूजा की 12 साल की बेटी आरती, आठ साल के बेटे वंश और चार साल की बेटी लड्डू के साथ घर पर ही मौजूद थे। लपटों की वजह से सभी छह लोग कमरे में फंसकर चीख-पुकार मचाने लगे। पुलिस और अग्निशमन विभाग की एक टीम आग बुझाने में लग गई जबकि कैसरबाग इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल, उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह, आरक्षी कौशिंद्र व मुनेश कुमार तथा हजरतगंज के अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र प्रसाद किसी तरह केयरटेकर के कमरे में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर सबको सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

खांसते-खांसते बेसुध हो गया था परिवार
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि धुआं केयरटेकर के कमरे में भर गया था जिससे सबका दम घुटने लगा। काले धुएं की वजह से खांसते-खांसते सभी बेसुध हो गए। बच्चों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो गई थी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम को अगर सबको बाहर निकालने में दो-तीन मिनट और लग जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed