{"_id":"5aa54e454f1c1b71778b4cc4","slug":"fire-in-a-private-company-s-store-works-for-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो के लिए काम करने वाली निजी कंपनी के स्टोर में लगी आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो के लिए काम करने वाली निजी कंपनी के स्टोर में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
मेट्रो के लिए कंट्रोल पैनल व इलेक्ट्रीफिकेशन का काम करने वाली निजी कंपनी गुलेरमेक के वृंदावन कालोनी स्थित स्टोर में रविवार की दोपहर आग लग गई, जिससेअफराततफरी मच गई। हादसे में कई करोड़ का कीमती सामान व उपकरण जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से मची अफरा तफरी, छा गया धुंए का गुबार
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग जैसे ही लगी स्टोर में मौजूद कर्मचारी घबरा गए। पहले तो वहां पर ही मौजूद कर्मचारियों ने बुझाने की कोशिश की मगर वह सफल नहीं हुए। उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग से कंपनी का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी एसके यादव ने बताया कि एक बजकर पांच मिनट पर मेट्रो के लिए काम करने वाली गुलेरमेक कंपनी के स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। आग काफी विकराल थी जिसे देखते हुए सरोजनी, गोमती नगर, पीजीआई और आलमबाग से और गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन
आग से किसी कर्मचारी या किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।