फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in a ply factory in para in Lucknow.

लखनऊः प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग, जान बचाकर भागे मजदूर, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 29 Aug 2019 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Fire in a ply factory in para in Lucknow.
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में पारा के पूर्वीदीन खेड़ा स्थित राजा प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। फैक्टरी करीब तीन बीघे क्षेत्रफल में फैली है। आग रात करीब 11.15 बजे लगी। फैक्टरी से निकलती तेज लपटों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाना शुरू किया। वहीं आसपास के रिहायशी इलाकों को भी खाली करा दिया गया है। आग की भयावहता देखते हुए जिले के सभी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं हैं। वहीं आसपास के जिलों से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

Fire in a ply factory in para in Lucknow.
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग - फोटो : amar ujala
ये फैक्टरी करीब तीन बीघे क्षेत्रफल में फैली है। आग रात करीब 11.15 बजे लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 11.15 बजे फैक्टरी से धुआं निकलता दिखा। देखते-देखते महज दस मिनट में ही फैक्टरी से तेज लपटें निकलने लगीं। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर भागकर बाहर आ गए। शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fire in a ply factory in para in Lucknow.
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग - फोटो : amar ujala

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन तेज लपटों के सामने उनका प्रयास बेकार चला गया। सूचना मिलते ही सरोजनीनगर, पीजीआई, आलमबाग, बीकेटी, हजरतगंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर फायर स्टेशन की दमकल की 22 गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। आग इतनी भयावह थी कि कई किमी. दूर से नजर आ रही थी।

विज्ञापन

Fire in a ply factory in para in Lucknow.
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग - फोटो : amar ujala

जान बचाकर भागे 45 मजदूर
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब फैक्टरी आग लगी उस वक्त 45 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। अचानक फैक्टरी के  एक हिस्से से आग की लपटें देख मजदूर काम छोड़कर भागने लगे। बाहर आकर मजदूरों ने शोर मचाया तो लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आग बृहस्पतिवार तक ही बुझ सकेगी। फैक्टरी के आसपास झुग्गी बस्ती है। आग की लपटें निकलती देख बस्ती में भगदड़ मच गई। लोेग अपने झुग्गी से सामान समेट कर भागने लगे। पुलिस ने लोगों को तत्काल बस्ती खाली कराना शुरू कर दिया।

Fire in a ply factory in para in Lucknow.
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग - फोटो : amar ujala
चार साल पहले भी लगी थी आग, फिर भी नहीं किए बचाव के कोई इंतजाम
पुलिस के मुताबिक, इसी फैक्टरी में चार साल पहले भी आग लगी थी। इसमें लाखों रुपये का समान राख हो गया था। इसके बाद भी फैक्टरी मालिक मालिक स्वीटी सिंह ने आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, फैक्टरी में फायर फाइटिंग सिस्टम लगे हैं, लेकिन वह किसी काम के नहीं है। विभाग की एक टीम जांच के लिए बनाई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed