फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in a hotel in Pratapgarh.

होटल में लगी आग ने इस तरह छीन ली 10 जिंदगी

Fri, 19 Jun 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
Fire in a hotel in Pratapgarh.

इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बाबागंज स्थित गोयल रेजीडेंसी होटल में शुक्रवार तड़के लगी भीषण आग में दस लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से नौ लोगों की हालत नाजुक देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसे का कारण होटल के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित आर्यन रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट होना बताया गया है। आग लगने के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया। होटल पूरी तरह शीशे से पैक होने के कारण आठ लोगों का दम घुट गया जबकि दो लोगों की जलने के कारण जान चली गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जान बचाने के चक्कर में कई लोग शीशा तोड़कर दूसरी मंजिल से कूद गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


कई घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर मृतकों को दो-दो लाख, घायलों को पचास-पचास हजार और आंशिक रूप से घायल लोगों को बीस-बीस हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल गोयल रेजीडेंसी में संचालित आर्यन रेस्टोरेंट में शुक्रवार भोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चूंकि पूरा होटल एसी है। इसलिए हर ओर दीवार और शीशा लगा हुआ है। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

कमरों में सो रहे लोगों का दम घुटने लगा

Fire in a hotel in Pratapgarh.
नीचे रेस्टोरेंट के साथ दूसरी मंजिल पर स्थित कमरों तक आग पहुंच गई। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे कमरों में सो रहे लोगों का दम घुटने लगा। नींद खुलने पर सभी बाहर की ओर भागे तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था। होटल के प्रवेश द्वारा के साथ ऊपर की मंजिल पर लगे गेट बंद थे। इससे लोग बाहर नहीं निकल सके।


करीब साढ़े चार बजे बाबागंज निवासी शीबू सोनी उस तरफ से गुजरा। उसने धुआं उठते देखकर शोर मचाना शुरू किया। करीब पांच बजे पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझानी शुरू की। इस बीच अपनी जान बचाने के लिए कर्मचारी और मुसाफिर शीशा तोड़कर मदद की गुहार लगाने लगे। कुछ लोग जान बचाने के लिए नीचे कूद पड़े।

खबर मिलने पर सीओ सिटी के साथ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। कमरो में फंसे मुसाफिरों व होटल के कर्मचारियों को बाहर निकाला जाने लगा। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

यहां डाक्टरों ने दस लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों के नाम

Fire in a hotel in Pratapgarh.

हादसे में मृत लोगों में 'अमर उजाला' कर्मी मनोज शर्मा (35) पुत्र श्यामसुंदर शर्मा निवासी अशोक नगर नसीबपुर बख्तियारी एमआईजी 8 एडीए कालोनी कैंट इलाहाबाद सहित होटल कर्मचारी दिलीप कुमार (22) पुत्र वीरेंद्र प्रताप निवासी कदिलापुर बमरौली इलाहाबाद, विद्युत विभाग का कैशियर बृजेश कुमार (32) पुत्र सभाजीत निवासी नारंगपुर पट्टी प्रतापगढ़, प्रोग्राम मैनेजर डॉ. सत्याव्रता बेवर्ता मिश्र (35) पुत्र सांची निवासी आदर्श नगर कालोनी नीलमथा लखनऊ, डॉ. बसंत नारायण शिंदे (35) पुत्र नारायण गणेश शिंदे निवासी कवइया रोड, पुणे महाराष्ट्र, प्रियंका (35) पुत्री रामचरन श्रीवास्तव, रांची झारखंड, बजाज आलियांज के जनरल मैनेजर खादिल किरमानी (30) पुत्र मोहम्मद अली निवासी रसूलपुर बाराबंकी, धर्मेंद्र राय (52) पुत्र राजेंद्र राय डेढग़ांवा, गाजीपुर, विशाल चौहान (35) पुत्र सुनील निवासी बेलसड़ा, बदहालगंज गोरखपुर समेत एक अज्ञात चालीस वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है।

मृत लोगों के परिजनों के पहुंचते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें घर तक भेजने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में मृत लोगों की सूची

Fire in a hotel in Pratapgarh.

- दिलीप कुमार (22) पुत्र वीरेंद्र प्रताप निवासी कदिलापुर, बमरौली, इलाहाबाद
- बृजेश कुमार (32) पुत्र सभाजीत निवासी, नारंगपुर,  पट्टी, प्रतापगढ़
- डा. सत्याव्रता बेवर्ता मिश्र (35) पुत्र सांची  निवासी आदर्श नगर कालोनी, नीलमथा, लखनऊ

- डा. बसंत नारायाण शिंदे (35) पुत्र  नारायण गणेश शिंदे निवासी कवइया रोड, पुणे, महाराष्ट्र
- मनोज शर्मा (35) पुत्र  श्यामसुंदर शर्मा निवासी अशोक नगर नसीबपुर बख्तियारी, एमआईजी 8 एडीए  कालोनी, कैंट इलाहाबाद

- प्रियंका (35) पुत्री रामचरन श्रीवास्तव, रांची झारखंड
- खादिल किरमानी (30) पुत्र मोहम्मद अली निवासी  रसूलपुर बाराबंकी

- धर्मेंद्र राय (52) पुत्र राजेंद्र राय, डेढग़ांवा गाजीपुर
- विशाल चौहान (35) पुत्र सुनील निवासी बेलसड़ा, बदहालगंज, गोरखपुर
- एक अज्ञात चालीस वर्षीय

इन झुलसे लोगों को भेजा गया इलाहाबाद

Fire in a hotel in Pratapgarh.

- अंकित (36) पुत्र महादेव निवासी रानीगंज, अजगरा प्रतापगढ़
- मनीष (36) निवासी जोसेफ ट्रैफिक कंपनी, वाराणसी
- स्वतंत्र मिश्र (20) पुत्र श्रीराम, त्रिसुंडी, सुल्तानपुर
- रवि (30) पुत्र सीताराम, पुरुषोत्तमपुर, बाराबंकी
- श्रीमती दृष्टि (30) पत्नी श्रीचन्द्र चौहान, कल्याण, मुंबई, महाराष्ट्र

- संजय (35) पुत्र रामसमुझ, गोरखपुर
-  राजेश (25) पुत्र भोला निवासी टक्करगंज
- विकास सिंह (30) पुत्र जीतेंद्र दहिलामऊ प्रतापगढ़
-  एक अज्ञात

प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती घायल
- मनोज शुक्ला (19) पुत्र विद्या प्रसाद निवासी कोहंड़ौर प्रतापगढ़
- दीपक सरोज (19) पुत्र अशोक निवासी अतरसंड, कोहंड़ौर, प्रतापगढ़

- मानव (20) पुत्र अशोक  निवासी अतरसंड कोहंड़ौर, प्रतापगढ़
- आशुतोष (21) पुत्र राधेश्याम निवासी रानीगंज अजगरा
- ओपी अग्रवाल (58) पुत्र बलदेव निवासी वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed