{"_id":"6428999065cb1657b2042a74","slug":"fire-caught-in-flat-of-mlc-lucknow-news-c-13-lko1018-161953-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विधायक के फ्लैट में लगी आग, घुटने लगा दम, तब खुली नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विधायक के फ्लैट में लगी आग, घुटने लगा दम, तब खुली नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालीबाग में बहुखंडी मंत्री आवास के 12वीं मंजिल पर स्थित विधायक सौरभ सिंह सोनू के फ्लैट में शनिवार सुबह आग लग गई। विधायक के भाई व उनके तीन दोस्त भीतर फंस गए। किसी तरह से दमकल व पुलिस को सूचना दी। दमकलकर्मी दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसे।
चारों लोगाें को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं की वजह से चारों लोगों की हालात बिगड़ सी गई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने लपटों पर काबू पा लिया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
इमारत की 12वीं मंजिल पर लखीमपुर खीरी की कास्ता विधानसभा सीट से विधायक सौरभ सिंह सोनू का 1204 फ्लैट नंबर एलॉट है। फ्लैट पर शुक्रवार रात विधायक के भाई गौरव सिंह व उनके दोस्त अभय, अतुल व विवेक श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
ये चारों फ्लैट के एक ही कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब छह बजे अचानक सभी का दम घुटने लगा। नींद खुली तो देखा कि कमरे में धुआं ही धुआं था। किसी तरह से कमरे से बाहर आए, जहां ड्राइंग रूम से लपटें निकल रही थीं।
सभी ने मिलकर किसी तरह से खिड़की का शीशा तोड़ा। दमकल का सूचना दी। चंद मिनट में दमकलकर्मी पहुंचे। फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और सभी लोगों को बाहर निकाला।
बाहर निकलने का किया प्रयास, बाल बाल बची जान
दमकल के अफसराें ने बताया कि ड्राइंग रूम में आग लगी थी। इसलिए मुख्य गेट भी चपेट में आ गया था। जब वहां फंसे लोग मुख्य गेट तक पहुंचकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे तो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद वापस दूसरे कमरे में गए। दूसरी खिड़की का दरवाजा तोड़ा। इससे कुछ देर तक राहत हुई। दमघोंटू धुएं से बचना मुश्किल लग रहा था। गौरव ने बताया कि गनीमत रही कि समय पर दमकलकर्मी पहुंचे।
समय पर खुली नींद, दिखाई सूझबूझ
जिस वक्त आग लगी। सभी सो रहे थे। उन लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैल ही रही भी कि उन सभी की नींद खुल गई। तत्काल मोबाइल उठाया और कॉल की। गौरव व अन्य ने बताया कि धुआं इतना था कि समझ ही नहीं आ रहा था कि वह फ्लैट में कहां पर है। अगल-बगल के फ्लैट में रहने वाले भी लोग बाहर निकल आए थे। उन्होंने भी पुलिस व दमकल को सूचना दे दी थी।
अब तक की जांच में सामने आया कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जो लोग फंसे थे वह भी सकुशल बाहर निकाल लिए गए।
- मंगेश कुमार, सीएफओ