फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in the catering stall of Santakda Mahotsav in Lucknow.

Lucknow: सनतकदा महोत्सव के खानपान स्टॉल में लगी आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर

Tue, 04 Feb 2025 07:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Feb 2025 07:12 AM IST
सार

कैसरबाग में चल रहे सनदकदा महोत्सव में खानपान के स्टॉल में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग रोटी बनाने वाले तंदूर से लगी।

विज्ञापन
Fire broke out in the catering stall of Santakda Mahotsav in Lucknow.
सनतकदा महोत्सव के स्टॉल में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैसरबाग स्थित सलेमपुर हाउस में चल रहे सनतकदा महोत्सव में सोमवार को भीषण आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर पांच फ्रीजर के कंप्रेसर फट गए। तेज धमाका होने से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया। अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के ाबाद आग पर काबू पाया हादसे में 15 स्टॉल जलकर राख हो गए। आयोजक ने फायर विभाग से कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन


सफेद बारादरी के पास 29 जनवरी से सनतकदा महोत्सव चल रहा है। इसकी आयोजक माधवी कुकरेजा हैं। सोमवार दोपहर दो बजे महोत्सव में लगे चाट के स्टॉल में छौंक लगाया जा रहा था। इस दौरान कढ़ाई में आग की तेज लपटें ऊपर उठी और शामियाने ने आग पकड़ ली। हवा तेज के चलते आग ने मिनट भर में भयावह रूप ले लिया। देखते ही देखते ही लपटों ने अन्य 14 स्टॉलों को चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें देखकर भगदड़ मच गई। महोत्सव में काम कर रहा एक कर्मचारी गिरकर चोटिल हो गया। कुछ देर में ही सीएफओ मंगेश कुमार और एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे। जूट से बने स्टॉल के कारण लपटें विकराल हो गईं। इसके बाद दो और गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन


दूर तक सुनाई दी धमाकों की गूंज
लपटों की चपेट में आकर एक के बाद एक करके पांच कंप्रेसर फटने से लोग दहल गए। घटना के समय परिसर में करीब 150 लोग मौजूद थे। सभी को बाहर निकाला गया। धमाकों की गूंज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। इससे वहां पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। इस दौरान एक अग्निशमन यंत्र भी फट गया। 15 स्टॉल व उसमें रखे सामान पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू एलपीजी सिलिंडर से हो रहा था काम
एफएसओ राम कुमार के मुताबिक स्टॉल में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा था। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले सिलिंडर को स्टाॅल से बाहर फेंका। आग खुले में लगी थी, जिसके कारण कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। सीएफओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

अनुमति न अग्निशमन उपकरण, दिया जाएगा नोटिस
सलेमपुर हाउस व सफेद बारादरी में चल रहे सनतकदा महोत्सव में कई लापरवाही बरती गईं। एफएसओ ने बताया कि महोत्सव की आयोजक ने अग्निशमन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली थी। आवेदन तक नहीं किया था। इतने बड़े महोत्सव में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण भी नहीं थे। इससे बड़ी संख्या में लोगों की जान खतरे में थी। विभाग की ओर से आयोजक को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

हजरतगंज से दिख रहा था धुआं
आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके का आसमान धुंए से काला हो गया था। लोगों को विधान भवन हजरतगंज से धुआं दिखाई दे रहा था। मेले परिसर में दमकल की गाड़ी भी नहीं खड़ी थी, जिससे आग पर फौरन काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर पानी का भी प्रबंध नहीं था, इसकी वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में थोड़ा समय लग गया।


17 हजार लीटर पानी का किया इस्तेमाल
सीएफओ ने बताया कि आग पर काबू पाने में 17 हजार लीटर पानी लगा गया। घटना में 25 दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की। हालांकि, आग खुले में लगने के कारण सांस लेने में कोई समस्या नहीं हुई।

टाइम लाइन
2:00 बजे दोपहर पहले स्टाॅल में लगी आग
2:05 बजे आग विकराल हो चुकी थी
2:10 बजे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी
3:00 बजे आग पर पाया जा सका काबू





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed