फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in the apartment parking lot, 36 people from eight families trapped in smoke

Lucknow News: अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग, आठ परिवारों के 36 लोग धुएं में फंसे

Sun, 27 Apr 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the apartment parking lot, 36 people from eight families trapped in smoke
अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग, आठ परिवारों के 36 लोग धुएं में फंसे
लखनऊ। मानकनगर में शनिवार सुबह रामप्रसाद खेड़ा स्थित राम रहीम अपार्टमेंट की पार्किंग में आग लग गई। धुएं के कारण अपार्टमेंट में आठ परिवाराें के 36 लोग फंस गए। गनीमत रही कि पुलिस व दमकल कर्मियों ने सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। दमकल ने चार गाड़ियों से 20 मिनट में लपटों पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर कपड़ा कारोबारी सुमित, पत्नी खुशबू, बच्चे व कर्मचारी धर्मेंद्र रहते हैं। सुबह पांच बजे पार्किंग में लिफ्ट के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। लपटों ने पास में रखा सामान और कार को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही पल में धुआं पूरे अपार्टमेंट में भर गया। दूसरे तल पर रह रहीं अधिवक्ता की बहन व अन्य लोग भागते हुए सुमित के फ्लैट पर पहुंचे और उन्हें घटना की जानकारी दी। धुएं के कारण सभी को सांस लेने में समस्या होने लगी।
विज्ञापन


पांच मिनट में पुलिस और दमकल पहुंची

आनन फानन सभी लोग तीसरे रास्ते से पार्किंग तक पहुंचे, पर गेट पर ताला लगा होने के कारण फंस गए। ताला नहीं टूटने पर सुमित ने घटना की जानकारी मानकनगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दी। इस बीच कुछ लोग गश खा गए। पांच मिनट में थानाध्यक्ष और एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह दो गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ताला तोड़कर सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed