{"_id":"5e4cf6dc8ebc3ef2675182d2","slug":"fire-broke-out-in-tarun-auto-bajaj-showroom-in-mohanlalganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो शोरूम की दूसरी मंजिल में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑटो शोरूम की दूसरी मंजिल में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Wed, 19 Feb 2020 02:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
ऑटो शोरूम में आग लगने से मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मोहनलालगंज इलाके के तरुण ऑटो बजाज शोरूम में देर रात अचानक आग के शोले धधकने लगे। आस-पास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक, आग से शोरूम की दूसरी मंजिल में रखे टायर और अन्य स्प्रेयर पार्ट जलने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के यूपीएएल फैक्टरी के पास चौक निवासी तरुण रस्तोगी का बजाज ऑटो शोरूम है। शोरूम की दूसरी मंजिल पर अचानक धुआं और आग उठने लगी। इसकी सूचना आसपास के रहने वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के साथ शोरूम मालिक तरुण भी पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान दमकल के चार वाहन भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। आग इस कदर फैल रही थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, मालिक तरुण रस्तोगी ने बताया कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर बाइक के टायर और स्प्रेयर पार्ट रखे थे, यहां शॉर्ट शर्किट होने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
शोरूम की ऊपरी मंजिल में बिजली का केबल और तार ही नहीं है। ऐसे में आग कैसे लगी। उधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि पास के गेस्ट हाउस में हो रही आतिशबाजी इसकी वजह हो सकती है। मोहनलालगंज कोतवाल गऊदीन शुक्ल का कहना है कि आग से शोरूम को भारी नुकसान हुआ है।