{"_id":"65095dbfe9f609527b04fc66","slug":"fire-broke-out-in-rani-lakshmibai-hospital-in-lucknow-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में शार्ट सर्किट होने से लगी आग, परिसर में धुआं भरा, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में शार्ट सर्किट होने से लगी आग, परिसर में धुआं भरा, मची अफरातफरी
Tue, 19 Sep 2023 03:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Sep 2023 03:48 PM IST
सार
रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से तफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर में परिसर में धुआं भर गया। हालांकि, दमकल के पहुंचने पर जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
आग लगने से परिसर में भरा धुआं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम के ए ब्लॉक स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को दोपहर 11 बजे एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड कमरा नम्बर 3 में डॉ केपी सिंह ड्यूटी पर थे। कमरे में एसी चल रहा था। अचानक एसी से बाहर की तरफ धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं और अस्पताल परिसर में धुआं भरने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी बोले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मां यशोदा की तरह
आग की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाना शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर बाद दमकल के पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया गया। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।