फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in an electronic showroom, shop and office also burnt down

Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, दुकान और दफ्तर भी जला

Thu, 07 Aug 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in an electronic showroom, shop and office also burnt down
इंद्रा नीलगिरि कॉम्प्लेक्स स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम आग की लपटों से ​​घिरा हुआ।
लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को इंद्रा नीलगिरि कॉम्प्लेक्स स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने बंद शोरूम और डॉग एंड पेट क्लिनिक को चपेट में ले लिया। इस बीच कॉम्प्लेक्स के ऊपर स्थित नक्षत्र अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 102 में बने दफ्तर में लगे एसी का आउटडोर भी जल गया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



भारती मिश्रा के कॉम्प्लेक्स में दर्शित इंटरप्राइजेज नाम से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे शोरूम के बाहर लगे मीटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग शोरूम और उसके बगल स्थित प्रखर गुप्ता के पेट क्लीनिक तक फैल गई। आग की लपटों और धुएं को देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना दमकल, पुलिस और मालिकों को दी। लोग आग बुझा ही रही थे कि लपटों की तपिश के कारण अपार्टमेंट के 102 नंबर फ्लैट में बने अनुभूति शर्मा के दफ्तर में लगे एसी के आउटडोर में भी आग लग गई।
विज्ञापन

एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न के मुताबिक दुकान और शोरूम बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में समस्या हुई। किसी तरह दमकलकर्मियों ने शटर तोड़ा और वीआर सेट पहन कर अंदर दाखिल हुए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। एसी के आउटडोर में लगी आग भी बुझा ली गई। एफएसओ ने बताया कि तीनों चीजें बंद होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

इंद्रा नीलगिरि कॉम्प्लेक्स स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम आग की लपटों से घिरा हुआ।

इंद्रा नीलगिरि कॉम्प्लेक्स स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम आग की लपटों से घिरा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed