फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a school while cooking the mid day meal in Sitapur.

Sitapur: स्कूल में बन रहा था एमडीएम, अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसी रसोइया

Mon, 03 Jul 2023 11:45 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jul 2023 11:45 AM IST
सार

सीतापुर जिले के एक विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय विद्यालय की रसोई में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in a school while cooking the mid day meal in Sitapur.
रसोई में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के विकास खंड ऐलिया के प्राथमिक विद्यालय पचैनापुर में सोमवार को अचानक आग लग गई। इसमें विद्यालय की रसोइया बुरी तरह झुलस गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। रसोइया का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन


सोमवार को ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुले। प्राथमिक विद्यालय पचैनापुर में एमडीएम बनाने के दौरान आग लग गई। एमडीएम बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग से विद्यालय की रसोइया जगवती पत्नी विश्राम निवासी पचैनापुर गंभीर रूप से झुलस गई। सिलेंडर में लगी आग इतनी भीषण थी कि काबू पाना मुश्किल हो रहा था। विद्यालय में रखे फायर सिलेंडर, बालू व गीले बोरे से आग पर काबू पाया गया। घायल रसोइया को विद्यालय की इंचार्ज शिक्षिका रूबी कटारिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉ अमित श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ बन रहा तस्करी के सोने की सबसे बड़ी मंडी, रोजाना हो रही 15 करोड़ की खपत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा की तैयारी: प्रमुख सचिव गृह ने की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी गाज, अफसरों के अवकाश पर रोक


आग लगने के कारणों की जांच जारी
प्रथमदृष्टया आग लगने का मुख्य कारण रसोई के उपकरणों का बिना जांच के प्रयोग में लाना बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed