{"_id":"69cebec15ece493c0008c4d6","slug":"fire-broke-out-in-a-quilt-mattress-and-tea-shop-lucknow-news-c-13-lko1096-1672724-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रजाई-गद्दा व चाय की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रजाई-गद्दा व चाय की दुकान में लगी आग
Fri, 03 Apr 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
आग से जला दुकान का सामान व उठतीं लपटें।
बख्शी का तालाब। क्षेत्र में आग लगने से दो दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सीतापुर हाईवे किनारे स्थित दुकानों में आग लगने से बड़ी संख्या में व्यापारी और दुकानदार इकट्ठा हो गए। सड़क पर जाम लगने से पुलिस और व्यापारियों के बीच झड़प भी हुई। दुकानदार का आरोप है कि आग से उनका लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बरगदी निवासी दुकानदार राम लखन मिश्रा का आरोप है कि सीतापुर हाईवे किनारे स्थित उनकी रजाई-गददे की दुकान पर लगभग रात 12 बजे पोल से बिजली का तार टूटकर गिरा। इससे आग लग गई। पास स्थित नितिन की चाय का खोखा भी जल गया। घटना की सूचना के आधे घंटे बाद फायर स्टेशन से दमकल कर्मी पहुंचे। इसके पहले घटनास्थल पर इकट्ठा दुकानदारों ने दुकान का सामान बाहर निकलना शुरू किया तो सीतापुर हाईवे का आवागमन बाधित होने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका तो दुकानदारों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दुकानदारों और फायर ब्रिगेड की मदद से लगभग एक बजे रात में आग पर काबू पाया गया।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बख्शी का तालाब इकाई अध्यक्ष वेद रतन सिंह चौहान की अगुआई में व्यापारियों ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसआई राम प्रभाव सिंह को सौंपी है।