{"_id":"59e9fc134f1c1baf678b68e1","slug":"fire-broke-out-and-burned-eight-houses-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में दीये से लगी आग में भारी नुकसान, आठ आशियाने राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद में दीये से लगी आग में भारी नुकसान, आठ आशियाने राख
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के महंगू का पुरवा गांव में दीपावली की रात लोग जहां जश्न में डूबे थे वहीं एक दीये से लगी आग ने आठ घरों को जलाकर राख कर दिया। सुबह पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई।
विज्ञापन
महंगू का पुरवा में गुरुवार रात लोग दीपावली के जश्न में डूबे थे कि तभी करीब 8 बजे एक दीये से आग लग गई। इसमें गांव के गंगाराम, भगेलूराम, श्यामलाल, रामदेव, देवराज, भोला, विक्रमा, प्रदीप की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आये अधिकांश आशियाने झप्परनुमा थे।
शुक्रवार को स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का हालचाल लिया और उन्हें आपदा राहत का चेक प्रदान किया। साथ ही कपड़ा, बर्तन व अनाज की भी मदद दिलाई। इस मौके पर एसडीएम रुदौली गिरजेश चौधरी व तहसीलदार रामजन्म यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन