फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out in illegal shopping complex, 30 people rescued

Lucknow News: अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 30 लोगों को बचाया गया

Wed, 05 Nov 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in illegal shopping complex, 30 people rescued
शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अ​ग्निशमन विभाग के लोग।  - फोटो : संवाद
चिनहट के देवा रोड स्थित कपड़ा कोठी मेगा मार्ट नामक शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स के तीसरे तल पर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती चली गई। अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। 30 लोग अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सबसे पहले सभी लोगों को सकुशल निकाला। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ अंकुश मित्तल का कहना है कि काॅम्प्लेक्स बिना फायर एनओसी के अवैध रूप से चल रहा था।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कपड़ा कोठी मेगा मार्ट पांच मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स है। अलग-अलग फ्लोर पर कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान थे। मंगलवार रात करीब 8:12 बजे तीसरे तल पर अचानक आग लग गई। पुलिस कंट्रोल रूम को 8:30 बजे सूचना मिली। एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव ने बताया कि 15 मिनट के अंदर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। आग लगी तो मार्ट खुला हुआ था। अंदर कर्मचारी व ग्राहक भी मौजूद थे। गत्तों में लगी आग से चारों तरफ धुंआ फैल चुका था। दमकल कर्मियों ने पाया कि काॅम्प्लेक्स के अंदर कुछ लोग फंसे थे। ऐसे 30 लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


धुआं ही धुआं भरा था, शीशा तोड़ा गया

एफएसओ ने बताया कि लोगों को बाहर निकालने के बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ। तीसरे तल पर धुआं इतना ज्यादा था कि कुछ नजर नहीं आ रहा था। अंदर जाना मुश्किल था। सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। दमकल कर्मियों ने धुएं को निकालने के लिए शीशों को तोड़ा। पहले बाहर से पानी डालकर आग कोे कुछ नियंत्रित किया गया। इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी काॅम्प्लेक्स के अंदर दाखिल हुए। मदद के लिए दमकल की चार और गाड़ियां बुलाई गईं। दो टीमें बनाकर ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ के अनुसार शुरुआती जांच मेंं इस बात का पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। आग से तीसरे फ्लोर पर मौजूद काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार जारी हो चुका है नोटिस, नहीं थे अग्निशमन यंत्र

सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि कपड़ा कोठी के मालिक अजय जैन हैं। इनके पास काॅम्प्लेक्स के लिए फायर एनओसी नहीं थी। बिल्डिंग में गद्दे और फोम क्षमता से अधिक भरे हुए थे। एनओसी के लिए पहले भी दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग से बचाव के भी कोई उपकरण नहीं थे। उनका कहना है कि अब प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएफओ ने बताया कि पूरी बिल्डिंग बिना मानक के पांच मंजिला बनी है। साथ ही पीछे होटल भी है। अब एलडीओ को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई के लिए कहा जाएगा, जिससे आम लोगों के लिए यहां खतरा न हो।

शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अग्निशमन विभाग के लोग। 

शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अग्निशमन विभाग के लोग। - फोटो : संवाद

शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अग्निशमन विभाग के लोग। 

शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अग्निशमन विभाग के लोग। - फोटो : संवाद

शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अग्निशमन विभाग के लोग। 

शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अग्निशमन विभाग के लोग। - फोटो : संवाद

शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अग्निशमन विभाग के लोग। 

शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में लगी आग और माैके पर माैजूद अग्निशमन विभाग के लोग। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed