फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir on son of retired police sub inspector

सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे पर यौन शोषण का केस, पीड़िता की आपबीती हुई वायरल...

Sun, 04 Oct 2020 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
fir on son of retired police sub inspector
सरोजनीनगर के गौरा विहार निवासी सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे अभिषेक वर्मा पर शादी का झांसा देकर आठ महीने तक यौन शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया, पीड़िता कानपुर के नौबस्ता इलाके की रहने वाली है। आरोपी से पूछताछ व मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि अभिषेक वर्मा से उसकी मुलाकात कानपुर में एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। पीड़िता ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। फिलहाल वह पति से अलग बेटे के साथ रह रही है। यह सुनने के बाद भी अभिषेक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वह अभिषेक की बातों के जाल में फंस गई और मंदिर में शादी कर साथ रहने लगी। कभी दोनों कानपुर तो कभी लखनऊ में अभिषेक के घर में रहते। हालांकि, कुछ दिन बाद ही अभिषेक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। अभिषेक ने अपने एक दोस्त के जरिये उसे संदेशा भेजा कि अब वह साथ नहीं रहना चाहता है
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही थी सुनवाई

fir on son of retired police sub inspector
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पीड़िता अभिषेक के सरोजनीनगर स्थित घर पहुंच गई। कुछ दिन बाद वह फिर से गायब हो गया। पीड़िता कानपुर लौट गई। कुछ दिन पहले अभिषेक के माता-पिता ने उसे घर बुलाया। कहा कि वह अभिषेक के साथ उसकी शादी करना चाहते हैं। बकौल पीड़िता, वह 90 हजार रुपये लेकर अभिषेक के घर पहुंची। वहां अभिषेक व उसके माता-पिता ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। होश में आने पर उसने खुद को गौरी चौराहा पर लावारिस पाया। 

पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक व उसके माता-पिता ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की चेतावनी दी। वह केस दर्ज कराने को भटक रही थी, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। शनिवार को सोशल मीडिया पर पीड़िता की आपबीती वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed