फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir on namkeen company

नमकीन कंपनी के मालिक पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के 2.28 करोड़ रुपये हड़पने का केस

Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
fir on namkeen company
कोर्ट के आदेश पर नमकीन कंपनी के मालिक पर 2.28 करोड़ रुपये हड़पने का केस दर्ज
विज्ञापन

सरोजनीनगर थाना में राजस्थान की कंपनी मेसर्स एटूजेड इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारी बलदेव सिंह ने मेसर्स महेश नमकीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वासुदेव चावला पर 2.28 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेसर्स एटूजेड कंपनी ने कोर्ट में शिकायत की थी। इसके बाद केस दर्ज करके जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी स्थित एटूजेड कंपनी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसके चेयरमैन डीएन मिश्रा हैं।
विज्ञापन

यहां कंपनी का काम आलमबाग के भिलावां निवासी बलदेव सिंह देखते हैं। बलदेव के मुताबिक वासुदेव चावला ने अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया नादरगंज में यूपीएसआईडीसी के प्लॉट में नमकीन का प्लांट और वेयर हाउस डालने के लिए उनकी कंपनी को निर्माण कार्य का ठेका सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जून 2018 को वासुदेव ने एटूजेड कंपनी को 12.40 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर सौंपा। एटूजेड कंपनी ने काम शुरू कर दिया। इस बीच पता चला कि जिस जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां जमीन का कुछ हिस्सा नजूल का है।
इसके चलते निर्माण कार्य पर करीब छह महीने तक रोक लगी रही। एटूजेड कंपनी के इंजीनियर व लेबर छह महीने तक बैठे रहे जिसका खर्च 21 लाख रुपये कंपनी को वहन करना पड़ा।
मामला सुलझने के बाद कंपनी ने फिर से निर्माण कार्य शुरू किया। वासुदेव चावला ने करीब पौने तीन करोड़ रुपये भुगतान भी किया। इसी बीच वासुदेव ने निर्माण का ठेका गोरखपुर की एसएस इन्फ्रा कंपनी को दे दिया।
बलदेव सिंह का कहना है कि मेसर्स महेश नमकीन कंपनी ने उनकी कंपनी को ठेका दिया था। अनुबंध निरस्त किए बगैर दूसरी कंपनी को काम देने पर बलदेव सिंह ने आपत्ति जताई।
बलदेव सिंह का आरोप है कि इस पर वासुदेव चावला ने निर्माण से संबंधित मशीनें हड़प ली और उनके इंजीनियर निर्मित कुमार व इब्राहिम का अपहरण कर लिया। यही नहीं एटूजेड कंपनी के लोगों को कंपनी परिसर के भीतर आने से रोक दिया।
फोन कॉल करने पर वह गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने लगा। बलदेव का कहना है कि निर्माणाधीन परिसर में उनकी कंपनी की कई महंगी मशीनें पड़ी हैं जिन्हें वासुदेव चावला गायब कर सकता है।

उन्होंने सरोजनीनगर थाना में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट के आदेश पर बकाया 2.28 करोड़ रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed