कुत्ता चोरी, गुमशुदगी दर्ज और 5 हजार का ईनाम भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई जिले के रैंडर थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सरोज का परिवार मालवीय विहार में रहता हैं। परिवार में पत्नी शकुंतला, बेटा आशीष और तीन बेटियां सुमन, कुसुम व किरण हैं। थानाध्यक्ष की पत्नी शकुंतला ने बताया कि ‘टाइगर’ रोज की तरह शनिवार शाम 7 बजे बाहर टहलने के लिए छोड़ा गया था लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आया।
फिर सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान बर्रा सचान चौराहे के पास के मेडिकल स्टोर संचालक राजेश सिंह ने बताया कि कुछ देर पहले कुछ युवकों को उन्होंने ऑटो में एक कुत्ते को गोविन्दनगर की ओर ले जाते देखा था।
पांच हजार का ईनाम पा सकते हैं आप
शकुंतला ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष पति को फोन पर दी तो उन्होंने तत्काल बर्रा में इसकी सूचना करने के लिए कह दिया। इसके बाद रविवार को शकुंतला परिवार के साथ बर्रा थाने पहुंच गईं। बर्रा एसओ के आदेश पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।
कुसुम के मुताबिक तीन साल पहले टाइगर को बलिया से लाए थे। उसका लालन-पालन बड़े प्यार से किया गया। उसके गुम हो जाने से परिवार को सदमा लगा है। कहा कि टाइगर की गुमशुदगी दर्ज हो गई। साथ ही उसके फोटो लगे पोस्टर भी लगाए जाएंगे। टाइगर को खोज कर लाने वाले को पांच हजार का इनाम भी रखा गया है।
एसओ रामबाबू पटेल के अनुसार पालतू कुत्ता खोने से थानेदार का परिवार बहुत परेशान है। उनके पशुप्रेम को देखते हुए कुत्ते की गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।