{"_id":"63aa088f251690554c7b8f7f","slug":"fir-of-rape-is-filed-against-sipahi-lucknow-news-lko663704554","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, फेसबुक पर फंसाया था प्रेमजाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, फेसबुक पर फंसाया था प्रेमजाल में
Tue, 27 Dec 2022 03:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 03:21 PM IST
सार
सिपाही ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर 11 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। सिपाही के खिलाफ कृष्णानगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में तैनात सिपाही के खिलाफ कृष्णानगर थाने में दुष्कर्म, शादी का झांसा व धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। इलाके की रहने वाली युवती ने तहरीर दी कि सिपाही ने फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर 11 महीने तक शोषण करता रहा। शादी की बात कहने पर टालमटोल करता था। जब दबाव बनाया तो धमकी देने लगा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक, युवती ने तहरीर देकर बताया कि मूलरूप से प्रयागराज के फूलपुर के वीरकाजी निवासी सुनील कुमार सिंह कानपुर में बतौर सिपाही तैनात है।
विज्ञापन
आरोप है कि सुनील ने जनवरी 2022 में फेसबुक पर दोस्ती की और प्रेम जाल में फंसाया। दोस्ती के समय सुनील ने बताया था कि वह कानपुर देहात की पुलिस लाइन में है। आरोप है कि मिलनेजुलने का सिलसिला 11 महीने तक जारी रहा। व्हाट्सएप पर वीडियो व वायस कॉल करता था। इस दौरान सिपाही कई बार लखनऊ आया और एक दिन शादी का झांसा देकर उसके घर में संबंध बनाए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि सुनील उसके खाते में रुपये भी भेजता था। सिपाही का बड़ा भाई अजय व छोटा भाई विजय शादी के लिए तैयार थे। पीड़िता ने जब सिपाही से शादी की बात की तो वह मुकर गया और धमकाने लगा।
लखीमपुर में तैनात दरोगा पर युवती को भगाने का केस
लखीमपुर खीरी में तैनात दरोगा जगेंद्र सिंह पर युवती को भगाने का आरोप लगा है। युवती के पिता ने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि युवती को भगा लेने के साथ ही वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के मुताबिक, उन्नाव की युवती कृष्णानगर इलाके में किराये पर रहती है। युवती की तलाश की जा रही है। उधर, दरोगा की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने भी डीजीपी से कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि दरोगा युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करता है। इन करतूतों के चलते पूर्व में दरोगा को उन्नाव के तत्कालीन एसएसपी ने लाइन हाजिर किया था। आरोप है कि दरोगा ने उन्नाव निवासी युवती को अपनी पत्नी बताकर लखीमपुर में किराये के मकान में रखा है।