{"_id":"6417044481e8016d13081154","slug":"fir-of-fraud-of-249-lakh-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-136917-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली कटने का डर दिखाकर ठगे 2.49 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली कटने का डर दिखाकर ठगे 2.49 लाख रुपये
Sun, 19 Mar 2023 06:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Mar 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
- एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। विकासनगर के सेक्टर-3 धर्मराज गुप्ता से बिजली कर्मचारी बनकर जालसाज ने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया और खाते से कई बार में 2.49 लाख रुपये निकाल लिए। उनके अनुसार, 14 मार्च को एक मैसेज आया। इसमें बिजली बिल जमा न होने से कनेक्शन कट जाने की बात लिखी थी। मैसेज में दीपक नाम के एक व्यक्ति का नंबर भी दिया गया था। उससे संपर्क करने की बात लिखी थी।
वहीं, कैंट के हाता राम दास इलाके में रहने वाली सोनाली साहू से अस्पताल कर्मचारी बनकर जालसाज ने 1.62 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि चरक अस्पताल में दिखाने के लिए ऑनलाइन पर्चा बुक कर रखा था। इस बीच उनको इंटरनेट की मदद से कुछ नंबर मिले। इन पर कॉल करने पर फोन उठाने वाले ने खुद को अस्पताल कर्मचारी बताया और ठगी की।