{"_id":"646a807feacc08538b0078b7","slug":"fir-of-fraud-of-1129-lakhs-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1027-248625-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया में लैब टेक्नीशियन की नौकरी के नाम पर ठगे 11.29 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया में लैब टेक्नीशियन की नौकरी के नाम पर ठगे 11.29 लाख
Mon, 22 May 2023 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राम मनोहर अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की नौकरी दिलाने के नाम एक दंपती ने 11.29 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने एक व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल का अधिकारी बताते हुए उसके माध्यम से नौकरी दिलाने की बात कही थी।
रुपये लेकर आरोपियों ने पीड़िता को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। डीसीपी हृदेश कुमार के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी दंपती सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मिर्जापुर जनपद की रहने वाले नेहा आर्या अपने परिवार संग रेलवे कॉलोनी अयोध्या में रहती है। नेहा के मुताबिक, फरवरी 2022 में एक रिश्तेदार को देखने मां मंशा देवी के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल आई थी।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी मुलाकात पीजीआई निवासी उर्मिला सिंह नाम की महिला से हुई। उर्मिला ने बताया कि अस्पताल में कुमार विश्वास नाम के एक अधिकारी हैं और वह उनकी मदद से उसको लैब टेक्नीशियन की नौकरी दिला सकती है।
नेहा ने उर्मिला सिंह और उसके पति सुनील सिंह को कई टुकड़ों में 11.29 लाख रुपये दे दिए। बीती 23 फरवरी को दंपती ने नियुक्ति पत्र दिया। नेहा जब नियुक्ति पत्र लेकर अस्पताल पहुंची तो फर्जी निकला। नेहा ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी महिला ने धमकी दी।