फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud is filed

Lucknow News: मृत किसान की जमीन बेची, केस

Sun, 26 Feb 2023 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Feb 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Fir of fraud is filed
मोहनलालगंज। जमीन के मालिक की मौत के बाद जालसाजों ने उनके हिस्से की जमीन मृत किसान की जगह दूसरे को खड़ा कर बेच डाली। मामले की जानकारी होने पर जमीन के वारिस अजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। आदेश पर रोहित यादव, शारदा, अंकित व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर महिलाओं की पिटाई
निगोहां। अहमदपुर खालसा गांव में शनिवार को राजेंद्र ने परिजनों रजनीश,रामकरन,मायादेवी के साथ मिलकर मजदूरी के लेनदेन के विवाद के चलते रिंशू और उसकी जेठानी गुड़िया की पिटाई कर दी। इसमें दोनों का सिर फट गया। पीड़ित ने थाने शिकायत की, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। दोनों पक्षों से दी गई तहरीर पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

कार व बाइक की दो जगह टक्कर, दो घायल
सरोजनीनगर। पारा इलाके के आशुतोष नगर, देवपुर निवासी योगेश कुमार ने एक कार चालक पर बाइक में टक्कर मारकर उसके बड़े भाई राकेश वर्मा उर्फ रवि को घायल करने का आरोप लगाया है, जबकि सरोजनीनगर के जनकपुरी कॉलोनी, बसंत खेड़ा निवासी दयाराम साहू उर्फ प्रभु साहू ने भी एक अन्य कार चालक पर बुलेट में ठोकर मार कर बेटे को घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही ह। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश कर रकम हड़पी, चार पर केस
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एमएनडी नोबेल प्रा.लि. के डायरेक्टर नीरज सक्सेना ने ओडिशा के भुवनेश्वर में बाराभुजा कांप्लेक्स संडगिरी स्थित कैपरिसियस फूड्स प्रा.लि. के आरएसएम चंद्र मोहन श्रीवास्तव, डायरेक्टर एसपी मोहंती, एनएसएम आशीष भवाल और संजय मिश्रा पर धोखाधड़ी कर हजारों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। सरोजनीनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। (संवाद)

शराब के साथ दो गिरफ्तार
नगराम। पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्याम बाबू यादव ने बताया कि समेसी का मजरा शुकुलवा निवासी धर्मराज को नहर पुलिया के पास दबोच लिया गया। उसके पास से 10 लीटर शराब बरामद हुई। छतौनी निवासी प्रदीप को नौ लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। (संवाद)



डीजे वालों से भरवाया फॉर्म
लखनऊ। पीजीआई इलाके में धारा 144 लागू होने और होली काे देखते हुए पुलिस ने थाने में क्षेत्र के डीजे साउंड, बैंड बाजा बजाने वाले की बैठक की। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कहीं पर भी फालतू भीड़ जुटनी नहीं होनी चाहिए। वाद्य यंत्र डीजे या बैंड बाजा बजाकर हुड़दंग हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल राणा राजेश सिंह ने एक फार्म भी भराया कि कोई भी शासन के निर्देश का उल्लंघन नहीं करेगा। बगैर अनुमति के डीजे साउंड नहीं बजाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed