फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud filed against couple

मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 30 लाख ठगे, जालसाज दंपती पर केस

Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud filed against couple
पीड़ित ने आरोपी दंपती पर दर्ज कराया मुकदमा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलाने के नाम पर व्यापारी से 30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत के बाद डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के आदेश पर विकासनगर थाने में आरोपी दंपती पर केस दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक, इंदिरानगर सेक्टर-18 निवासी यमुना प्रसाद सिंह की शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी व मॉलीक्यूलर साइंटिफिक कोर हेल्थ केयर प्रालि के नाम से दो फर्म हैं।
यमुना प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले पूर्व परिचित अवधेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात हुई थी। अवधेंद्र ने कहा कि पत्नी अल्का सिंह मेडिकल का कारोबार करती है और एक्सिस एग्लो फार्मा प्रालि के नाम से फर्म है।
विज्ञापन

पत्नी इस फर्म पर प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत मेडिकल स्टोर व सेंटर खोलने का काम कराती हैं। अवधेंद्र ने कहा कि सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद लाइसेंस मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आकर व्यापारी ने अपनी दो फर्म से 30 लाख रुपये दंपती के खाते में आरटीजीएस कर दिया। काफी समय बाद भी लाइसेंस न मिलने पर व्यापारी ने रकम वापस मांगी।
इस पर अल्का सिंह ने 20 जून व 24 जून को 15-15 लाख के दो चेक दिए जो बाउंस हो गए। इसकी जानकारी दी तो दंपती मारपीट पर उतारू हो गए और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।

प्रभारी निरीक्षक विकासनगर अजय कुमार सिंह के मुताबिक, अवध विहार योजना के भागीरथी एन्क्लेव निवासी अवधेंद्र प्रताप सिंह व उनकी पत्नी अल्का सिंह पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed