{"_id":"64203f6fae5006e15702e124","slug":"fir-of-cyber-fraud-of-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-149880-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोरियर कंपनीकर्मी बन ठगे 99 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोरियर कंपनीकर्मी बन ठगे 99 हजार रुपये
Sun, 26 Mar 2023 06:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कोरियर कंपनीकर्मी बना जालसाजों ने आशियाना के बंगला बाजार एल्डिको निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के खाते से 99,999 रुपये निकाल लिए। प्रदीप के अनुसार, कोरियर ट्रैक करने के लिए इंटरनेट से कोरियर सर्विस का नंबर लेकर कॉल की। फोन उठाने वाले ने कहा कि इसके लिए दो रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करने होंगे। शाम को उनके मोबाइल पर एक के बाद एक कई ओटीपी आए और खाते से कई बार में 99,999 रुपये कट गए।
इसके अलावा महानगर के न्यू हैदराबाद ज्ञान गंगा अपार्टमेंट में रहने वाली गीतिका गुप्ता के पास पैनकार्ड के लिए ईकेवाईसी का मैसेज आया। इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 95,651 रुपये कट गए। गोमतीनगर विस्तार थाने में तैनात सिपाही शीलम सिंह के अनुसार, उनके पास खाता ब्लॉक करने का मैसेज आया। इसमें दिए गए लिंक को खोलते ही खाते से 14231 रुपये कट गए। इसके अलावा इंदिरानगर के गांधीनगर खुर्रमनगर निवासी राहिला बिल्कीस से कोरियर कंपनी कर्मचारी बना जालसाजों ने लिंक भेजकर खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। (संवाद)