फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of cyber fraud is filed

Lucknow News: साइबर जालसाजों ने पांच को लगाई 5.85 लाख की चपत

Thu, 06 Apr 2023 06:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Fir of cyber fraud is filed
- गोमतीनगर, अलीगंज, गुडंबा और इंदिरानगर थाने में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने पांच लोगों के खातों में सेंध लगाते हुए 5.85 लाख रुपये पार कर दिए। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने गोमतीनगर, अलीगंज, गुडंबा और इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है।

गोमतीनगर के वरदानखंड निवासी प्रसून कुमार राय के अनुसार, साइबर ठगों ने एसबीआई के क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर चार बार में 75 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा अलीगंज के सेक्टर-ई निवासी खुशबू सेठ से ऑनलाइन शॉपिंग साइटकर्मी बन जालसाज ने एक एप डाउनलोड कराया और खाते से 99875 रुपये निकाल लिए। अलीगंज के सेक्टर-डी में रहने वाली शिक्षिका मंशिका मिश्र से जालसाज ने शेयर मार्केट के नाम पर खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा इंदिरानगर के फरीदीनगर इलाके में रहने वाले आलोक वीर आर्य से वीडियो लाइक व शेयर के नाम पर जालसाजों ने जाल में फंसाकर साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। वहीं, गुडंबा के गायत्रीपुरम में रहने वाले शैलेंद्र कुमार दुबे तीन अप्रैल को एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। मददगार बनकर जालसाज ने उनका डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed