फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR launched against lucknow development authority and ANS developers

लखनऊ विकास प्राधिकरण और एएनएस डवलपर्स के खिलाफ दर्ज हुआ अवैध कब्जे का मुकदमा

Mon, 13 Dec 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
FIR launched against lucknow development authority and ANS developers
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाने में एएनएस डवलपर्स कंपनी व एलडीए के खिलाफ अवैध तरीके से जमीन कब्जा करने व लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है। विशालखंड-4 निवासी सत्येंद्र राय ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सत्येंद्र राय के मुताबिक बाघामऊ में उनकी पत्नी के नाम से स्थित जमीन का अधिग्रहण कर एलडीए ने इसे एएनएस डवलपर्स कंपनी को आवंटित किया गया है, लेकिन इसका मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है। इसके बावजूद जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया और पीड़ित के द्वारा कराए गए निर्माण स्थल पर रखा सामान लूट ले गए। गये निर्माण व वहां रखे गये सामान को भी लूट ले गये। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार प्रशांत मिश्रा के मुताबिक एलडीए व एएनएस डवलपर्स कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सत्येंद्र का आरोप है कि एएनएस कंपनी के लिए उनकी जमीन पर कुछ दिन पहले पुलिस की मदद से कब्जा किया गया। एलडीए ने गलत तरीके से सत्येंद्र व उनकी पत्नी को जमीन से बेदखल कर जबरदस्ती कब्जा किया। विरोध करने पर एलडीए व एएनएस के अधिकारियों ने धमकी दी। उधर, एएनएस डवलपर्स के वाइस प्रेसीडेंट एसजे चौधरी के मुताबिक जिस जमीन पर अवैध कब्जा बताया जा रहा है, उसे एलडीए ने कंपनी को दी है। कब्जे की प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी है। यह हमारी टाउनशिप का महज एक से दो प्रतिशत है। किसी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में कुछ जमीनें सरकार के माध्यम से डवलपर्स को दी जाती हैं। इसलिए इस जमीन पर हमने कब्जा नहीं किया है। नियमानुसार सरकारी एजेंसी के माध्यम से जमीन हासिल की है। पूरी टाउनशिप पर किसी का कोई निर्माण नहीं था। हमारी कंपनी पर लगे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed