फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir is filed against Inspector of vigilance in blackmailing

Lucknow News: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म करने का केस

Sun, 26 Feb 2023 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Fir is filed against Inspector of vigilance in blackmailing
- विजिलेंस में तैनात निरीक्षक महेश दुबे पर केस, पत्नी पर साथ देने का आरोप माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। कृष्णानगर व मोहनलालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे महेश दुबे पर एक युवती ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने का केस विकासनगर थाने में कराया है। आरोपी इंस्पेक्टर वर्तमान में विजिलेंस में तैनात है। इंस्पेक्टर की पत्नी पर भी उसकी करतूत में सहयोग करने व छिपाने का आरोप लगा है।
विकासनगर की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि जब महेश दुबे कृष्णानगर इंस्पेक्टर थे, तब उन्होंने उसे अपने आवास पर बुलाया था। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर शोषण करते रहे। मामले में उनकी पत्नी शिखा भी साथ देती रही। युवती का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने काफी समय तक उसका शोषण किया। उनसे बच्चा हुआ, जिसे इंस्पेक्टर ने छीन लिया। कई बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़िता ने कई अधिकारियों से गुहार लगाई। इसके बाद मुकदमा दर्ज हो सका। विकासनगर इंस्पेक्टर अजय सिंह के मुताबिक, पीड़िता और इंस्पेक्टर काफी समय तक लिवइन रिलेशनशिप में रहे हैं। इसके अलावा कई और बातें सामने आई हैं। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed