फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir for fraud

गांधी आश्रम की करोड़ों की संपत्ति फर्जीवाड़ा कर लीज पर दे दी

Thu, 16 Jun 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
fir for fraud
लखनऊ। खादी ग्रामोद्योग आयोग की अनुमति लिए बिना ही गांधी आश्रम के पदाधिकारियों ने फर्जीवाड़ा कर मेरठ में गांधी आश्रम की करोड़ों रुपये की जमीन को लीज पर दे दिया गया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर आयोग ने कई नोटिस भेजे मगर जवाब नहीं मिला। मंगलवार रात को आयोग के सहायक निदेशक प्रशांत मिश्रा ने हजरतगंज थाने में गांधी आश्रम मेरठ के महामंत्री समेत 12 पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, प्रशांत मिश्रा खादी ग्रामोद्योग आयोग में सहायक निदेशक-2 के पद पर तैनात हैं। प्रशांत के मुताबिक, लखनऊ में शाहनजफ रोड स्थित गांधी आश्रम को मेरठ में 3271 वर्ग मीटर भूमि दान में मिली थी। इस जमीन को बिना आयोग की पूर्व सहमति के न तो बेचा जा सकता है और न ही लीज पर दिया जा सकता है। यह जानते हुए भी गांधी आश्रम के महामंत्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने संपत्ति को लीज पर देने के लिए गांधी आश्रम, मेरठ के मंत्री पृथ्वी सिंह रावत को अधिकृत कर दिया। आरोप है कि पृथ्वी सिंह रावत ने भी सब कुछ जानते हुए आयोग की स्वीकृति के बिना मेरठ की मेसर्स रेणुका आशियाना को इसे लीज पर दे दिया। आरोप है कि गांधी आश्रम, लखनऊ द्वारा आयोग को एक करोड़ 92 लाख रुपये ऋण के रूप में चुकाना है। यह ऋण मेरठ में स्थित जमीन पर ही लिया गया था। इस ऋण को न देने के इरादे से ही महामंत्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों ने गुपचुप तरीके से सारी संपत्ति को लीज पर देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कई नोटिस भेजे पर नहीं दिया जवाब
सहायक निदेशक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो गांधी आश्रम के महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों को कई बार नोटिस भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। वहीं फर्जीवाड़ा जारी रखा। इस फर्जीवाड़े में अरविंद श्रीवास्तव, संचालक रामनरेश सिंह, सदस्य रवींद्र नाथ उपाध्याय, प्रकाश चंद्र जोशी, टीनानाथ तिवारी, शत्रुघ्न द्विवेदी, रामवचन शुक्ला, विनोद प्रकाश चौहान, सुरेंद्र नाथ यादव, मुखराम, संजय सिंह, पृथ्वी सिंह रावत व अन्य पदाधिकारियों की भूमिका रही। सहायक निदेशक ने मंगलवार रात हजरतगंज थाने में तहरीर देते हुए सभी को आरोपी बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed