फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR for fraud against former Mutawalli of Abbas Bagh Karbala and another

Lucknow News: अब्बास बाग कर्बला के पूर्व मुतवल्ली व एक अन्य पर धोखाधड़ी की एफआईआर

Wed, 11 Jun 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
FIR for fraud against former Mutawalli of Abbas Bagh Karbala and another
लखनऊ। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने कर्बला अब्बास बाग के पूर्व मुतवल्ली सैयद सिराज अब्बास व उनके साथी जिया बाकरी पर किरायेदारों को फर्जी रसीद देकर किराया वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मौलाना ने दोनों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में धोखाधड़ी और कब्जा करने की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


चौक के जौहरी मोहल्ला निवासी मौलाना सैयद कल्बे जवाद के मुताबिक हरदोई रोड स्थित कर्बला अब्बास बाग के पूर्व मुतवल्ली सैयद सिराज अब्बास का कार्यकाल एक जनवरी 2022 को खत्म हो गया था। इसके बाद 17 फरवरी 2022 को मौलाना कल्बे जवाद को शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने कर्बला अब्बास बाग का प्रशासक नियुक्त किया। कुछ दिन पहले उन्होंने कर्बला में रहने वाले आठ किरायेदारों से किराया मांग तो पता चला कि पूर्व मुतवल्ली सिराज अब्बास व उनके साथी जिया बाकरी ने धोखाधड़ी कर किरायेदारों से 2022-23, 2024-25 तक का 66200 रुपये किराया वसूल लिया था। पूर्व मुतवल्ली ने किरायेदारों को फर्जी रसीदें भी दी थीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने कर्बला का लाखों रुपये का बिजली का बिल भी जमा नहीं किया, जबकि किरायेदारों से बिल भी वसूला था। सैयद कल्बे जवाद का आरोप है कि पूर्व मुतवल्ली व उसके साथी जिया उर्फ जिया बाकरी ने कर्बला अब्बास बाग में कब्रों की फर्जी रसीदें भी काट दीं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि गत छह जून को मौलाना कल्बे जवाद ने केस दर्ज कराया है। पुलिस दस्तावेज लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed