Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR Filed Over Allegations of Rigging in UP SI Recruitment 2025

Lucknow News: यूपी एसआई भर्ती 2025 में धांधली के आरोप पर एफआईआर

Wed, 13 May 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Over Allegations of Rigging in UP SI Recruitment 2025
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक सीधी भर्ती 2025 में धांधली का आरोप लगाने वाले सोशल मीडिया यूजर पर एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हुए संदेश के बाद की गई। बोर्ड ने इसे भ्रामक और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास बताया है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती बोर्ड के निरीक्षक सतर्कता उपेंद्र सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके अनुसार, 12 मई 2026 को एडीवी आरके राजपूत नामक यूजर ने अपनी आईडी @rakesh_w07 से संदेश वायरल किया। इसमें दावा किया गया था कि यूपी एसआई 2025 भर्ती में धांधली हुई है। यूजर ने कहा कि एक ही कॉलेज से 30 बच्चों के 160 में से 160 अंक आना असंभव है। उसने स्कोर कार्ड जारी करने और 93 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों की जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

भर्ती बोर्ड चयन प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी रखता है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को हुई थी। इसके बाद, अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए कटऑफ सूची सात मई को जारी की गई। शिकायत में कहा गया है कि यह मनगढ़ंत संदेश परीक्षा प्रक्रिया को दूषित करने का प्रयास है। यह न्यूसेंस उत्पन्न करने और उत्तर प्रदेश शासन की छवि धूमिल करने का भी प्रयास है। एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article