फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR AGAINST NIKANT JAIN

Lucknow News: अब आर्थिक अपराध शाखा करेगी निकांत जैन पर दर्ज केस की विवेचना

Thu, 19 Jun 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
FIR AGAINST NIKANT JAIN

विज्ञापन
इंडियन बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराई थी एफआईआर


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। 

सौर ऊर्जा के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी से आईएएस अधिकारी के लिए रिश्वत लेने के आरोपी निकांत जैन के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर की विवेचना अब आर्थिक अपराध शाखा करेगी। निकांत, उसके भाई व एक अन्य पर इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) के शाखा प्रबंधक आशीष जिंदल ने केस दर्ज कराया था। 


एफआईआर के मुताबिक आरोपियों की कंपनी मेसर्स एसएसजे एग्रोटेक प्रा. लि. की ओर से वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। वर्ष 2017 में इलाहाबाद बैंक से सुकांत, निकांत और वैशाली जैन ने कंपनी के नाम से सरोसा भरोसा और राम सनेही घाट बाराबंकी की जमीन बंधक रखी थी। इसके आधार पर कर 27 नवंबर 2017 को बैंक से चार करोड़ रुपये लोन लिया था, जिसे हड़प लिया गया। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने मामले की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा से कराने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध को पत्र लिखा था। इस पर संयुक्त पुलिस आयुक्त ने संस्तुति कर दी है। उल्लेखनीय कि आरोपियों के खिलाफ हजरतगंज में 4 जून को केस दर्ज किया गया था। इसके पहले वजीरगंज थाने में भी निकांत पर धोखाधड़ी की एफआईआर हुई थी, जिसमें वह जेल में बन्द है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed