{"_id":"69582fd6af494b721300d8e4","slug":"financially-capable-people-should-help-the-patients-lucknow-news-c-13-lko1070-1542045-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आर्थिक रूप से सक्षम लोग मरीजों की करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आर्थिक रूप से सक्षम लोग मरीजों की करें मदद
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल, बलरामपुर और लोकबंधु अस्पताल को स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और पल्स ऑक्सीमीटर वितरित किया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव समाजसेवा व दान कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इसी वजह से उन्हें भामाशाह स्वरूप दानवीर की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवा कार्यों को सराहा और अपील की कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग मरीजों की मदद के लिए आगे आएं।
डिप्टी सीएम ने 30 स्ट्रेचर, 30 व्हीलचेयर और 1000 पल्स ऑक्सीमीटर समान रूप से तीनों अस्पतालों के लिए दिए। कार्यक्रम में सिविल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता व सीएमएस डॉ. डीसी पांडेय, बलरामपुर की निदेशक डॉ. कविता आर्या व सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, लोकबंधु की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता भी सम्मानित हुईं। रेडक्रॉस सोसाइटी को स्ट्रेचर व व्हीलचेयर प्रदान करने वाले व्यापारी नवीन गुप्ता, अमित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और रजत कुमार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामानंद कटियार, अपर निदेशक एवं वरिष्ठ ऑर्थोसर्जन डॉ. जीपी गुप्ता को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न दिया गया।
रेडक्रॉस सोसाइटी लखनऊ के चेयरमैन ओपी पाठक ने कहा कि समाज के निर्धन, असहाय, वृद्ध व दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एक महान सेवा कार्य है। सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यक्रमों से समाज में सहयोग, संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने समाज के सक्षम व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आगे आकर सहयोग प्रदान करने की अपील की।